अगर आप नया स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हैं और चाहते हैं उसमें दमदार फीचर्स के साथ लुक भी मिले, तो Suzuki Access 125 आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है! सुजकी ने अपने इस पॉपुलर स्कूटर को अब दो नए कलर ऑप्शन्स में पेश कर दिया है. Suzuki Access 125 में दो नए कलर ऑप्शन आने के बाद से कस्टमर्स को अपनी पसंद के हिसाब से स्कूटर चुनने के ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे. खास बात यह है कि Suzuki ने इस अपडेट में स्कूटर के इंजन या फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया है. नए कलर्स के साथ Suzuki Access 125 की सेल 23 नवंबर, सोमवार से देशभर के डीलरशिप पर शुरू हो गई है.

दो नए कलर ऑप्शन
सुजकी मोटरसाइकिल इंडिया के अनुसार, स्कूटर में Metallic Royal Bronze और Metallic Mat Bordeaux Red नाम के दो नए कलर लाए गए हैं. इनमें से Metallic Royal Bronze कलर राइड कनेक्ट और इड कनेक्ट ABS वेरिएंट में मिलेगा. वहीं, Metallic Mat Bordeaux Red को सिर्फ सबसे महंगे Ride Connect TFT ABS Edition में दिया गया है. इसके साथ ही कंपनी ने राइड कनेक्ट और राइड कनेक्ट ABS वेरिएंट में पर्ल मैट एक्वा सिल्वर कलर्स को भी शामिल किया है. वहीं स्टैंडर्ड एडिशन में अब सॉलिड आइस ग्रीन का ऑप्शन मिलेगा. स्पेशल एडिशन के कलर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
Suzuki Access 125 की वेरिएंट के हिसाब से कीमत
भारतीय मार्केट में अब कुल 5 वेरिएंट में मौजूद है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 83,086 रुपये है. सभी वेरिएंट की कीमत और कलर ऑप्शन इस तरह हैं.
Standard Edition
इस वेरिएंट की कीमत 83,086 रुपये है. इसमें Metallic Mat Black No. 2, Metallic Mat Stellar Blue और Solid Ice Green कलर ऑप्शन मिलते हैं.
Special Edition
इस वेरिएंट की कीमत 89,428 रुपये से शुरू है. इसमें Metallic Mat Black No. 2, Metallic Mat Stellar Blue, Pearl Grace White और Solid Ice Green जैसे कलर ऑप्शन दिए गए हैं.
Ride Connect Edition
इस एडिशन की कीमत 91,627 रुपये है. इसमें पुराने कलर्स के साथ नया Metallic Royal Bronze भी मिलेगा.
Ride Connect ABS Edition
इस वेरिएंट की कीमत 98,432 रुपये रखी गई है. इसमें भी Metallic Royal Bronze और Pearl Mat Aqua Silver का ऑप्शन मिलेगा.
Ride Connect TFT ABS Edition
यह सबसे महंगा वेरिएंट है, इसकी कीमत 1,03,780 रुपये है. इसमें नया Metallic Mat Bordeaux Red कलर दिया गया है.
इंजन और फीचर्स में क्या है खास?
Suzuki Access 125 में 125cc का सिंगल सिलेंडर, फोर स्ट्रोक, एयर कूल्ड इंजन कंपनी की ओर से दिया गया है. यह इंजन SOHC और टू वॉल्व सेटअप के साथ आता है. इंजन में OBD2B कंप्लायंट टेक्नोलॉजी और Suzuki Eco Performance यानी SEP टेक्नोलॉजी दी गई है. इसको लेकर कंपनी दावा करती है कि यह तकनीक बेहतर परफॉर्मेंस के साथ माइलेज का कंट्रोल में बनाए रखने में हेल्प करती है.
फीचर्स की बात की जाए तो स्कूटर में 24.4 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज, बाहर की ओर दिया गया फ्यूल लिड, बड़ा फ्लोरबोर्ड और लंबी सीट मिलती है. Ride Connect वेरिएंट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है. इसके जरिए स्मार्टफोन कनेक्ट करने, टर्न बाय टर्न नेविगेशन और कॉल और मैसेज अलर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं.
इसके साथ ही टॉप वेरिएंट Ride Connect TFT ABS Edition में 4.2 इंच की कलर TFT स्क्रीन कंपनी की तरफ से दी गई है. Ride Connect ABS और TFT ABS वेरिएंट में सिंगल चैनल ABS सपोर्ट मिलता है, जो अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में स्कूटर को कंट्रोल करने में हेल्प करता है. कुल मिलाकर Suzuki ने इस बार Access 125 को मैकेनिकल तौर पर नहीं बदला है. कंपनी ने सिर्फ नए कलर ऑप्शन के जरिए कस्टमर्स को अपनी पसंद का स्कूटर चुनने के लिए कुछ और ऑप्शन दे दिए हैं.