सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Lucknow Crime News: लखनऊ में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग, सीने में लगीं 4 गोलियां; जमीन का चल रहा था विवाद​ | अब और भी स्टाइलिश हुई Suzuki Access 125, कंपनी ने जोड़े दो नए कलर ऑप्शन, जानें किस वेरिएंट की क्या है कीमत​ | गौतम अदाणी के परोपकारी योगदान में 127% की बढ़ोतरी, एक साल में दान किए 877 करोड़ रुपये​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कौशांबी में जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! भाई-भाभी ने मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट​

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में 14 साल के किशोर छोटू की हत्या के मामले में सैनी कोतवाली पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस ने घटना के महज 12 घंटे के भीतर हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, छोटू की हत्या जमीन हड़पने के […]

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में 14 साल के किशोर छोटू की हत्या के मामले में सैनी कोतवाली पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस ने घटना के महज 12 घंटे के भीतर हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, छोटू की हत्या जमीन हड़पने के लालच में की गई थी. इस वारदात में मृतक का बड़ा भाई, उसकी भाभी और भाभी का पिता शामिल बताए जा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, सैनी कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर मढ़ियामई गांव निवासी स्वर्गीय रामलखन के 14 साल के पुत्र छोटू का शव गांव के पास तालाब किनारे झाड़ियों में मिला था. बताया गया कि 21 नवंबर की रात छोटू अपनी भाभी के साथ खेतों की तरफ गया था. इसी दौरान उसे शौच जाने के बहाने गांव के बाहर खेतों की ओर ले जाया गया, जहां पहले से मौजूद उसके बड़े भाई और भाभी के पिता ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया. हत्या के बाद शव को तालाब के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया.

तीनों आरोपी अरेस्ट

घटना की जानकारी मिलने पर मृतक की मां श्यामकली ने सैनी कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया. पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर संदिग्धों तक पहुंच बनाई और तीनों को गिरफ्तार कर लिया.

हत्या के बाद छिपाया शव

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि राजेश्वर उर्फ टुल्ली रोजगार के सिलसिले में लुधियाना में रहता था. पुलिस के अनुसार, छोटू के नाम जमीन दर्ज थी, जिसे हासिल करने के लालच में राजेश्वर ने अपनी पत्नी निशा देवी और ससुर कमलेश के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी. वारदात को अंजाम देने के बाद राजेश्वर और कमलेश फतेहपुर चले गए, जबकि निशा देवी ने घर पहुंचकर छोटू के लापता होने की सूचना दी, ताकि किसी को उन पर शक न हो.

पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है. इस घटना के खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. महज जमीन के लालच में एक 14 वर्षीय किशोर की हत्या किए जाने की घटना ने रिश्तों को भी शर्मसार कर दिया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY