सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
अब और भी स्टाइलिश हुई Suzuki Access 125, कंपनी ने जोड़े दो नए कलर ऑप्शन, जानें किस वेरिएंट की क्या है कीमत​ | गौतम अदाणी के परोपकारी योगदान में 127% की बढ़ोतरी, एक साल में दान किए 877 करोड़ रुपये​ | कौशांबी में जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! भाई-भाभी ने मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

शेयर बाजार में ​कोहराम: हाई से 2,267 अंक नीचे आया सेंसेक्स, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़​

डर, खौफ, हड़बड़ाहट और लालच शेयर बाजार के लिए बिल्कुल अच्छे नहीं है. सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिला. भले ही सेंसेक्स करीब 1500 अंकों की गिरावट देखने को मिली. निफ्टी 390 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ. लेकिन उससे पहले जिस तरह का खौफ और […]

डर, खौफ, हड़बड़ाहट और लालच शेयर बाजार के लिए बिल्कुल अच्छे नहीं है. सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिला. भले ही सेंसेक्स करीब 1500 अंकों की गिरावट देखने को मिली. निफ्टी 390 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ. लेकिन उससे पहले जिस तरह का खौफ और डर निवेशकों में देखा गया.

जिस तरह की हड़बड़ाहट और लालच निवेशकों की आंखों में दिखी, ऐसा कम ही देखने को मिलता है. कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स में 2267 अंकों की गिरावट देखने को मिली. साथ निफ्टी को 648.75 अंकों का नुकसान हुआ. सवाल ये है कि आखिर सोमवार को डर, खौफ, हड़बड़ाहट और लालच शेयर बाजार एवं निवेशकों के दिलों में घुसा कैसे?

वास्तव में शेयर बाजार और निवेशकों में इस बात का डर समा गया है कि दिसंबर की पॉलिसी मीटिंग में अमेरिकी सेंट्रल बैंक ब्याज दरों में इजाफा कर देगा. इसी खौफ की वजह से शेयर बाजार निवेशकों के मन में मुनाफावसूली का लालच आ गया. जोकि लाजिमी भी था.

नवंबर के महीने में आज से पहले सेंसेक्स और निफ्टी में 12 फीसदी का उछाल देखने को मिल चुका था. इसी तरह की हड़बड़ाहट सेशन के दौरान निवेशकों ने करीब 14 लाख करोड़ रुपए की मुनाफावसूली कर डाली. आइए शेयर बाजार के आंकड़ों को देखते हुए इसे आसान भाषा में समझने की कोशिश करते हैं…

शेयर बाजार में गिरावट

सोमवार को बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स में भारी गिरावट दर्ज की गई. निजी और सरकारी बैंकों, ऑटोमोबाइल और मेटल शेयरों में भारी बिकवाली के कारण बाजार का सेंटिमेंट कमजोर हो गया. यह कमजोरी पूरे बाजार में देखने को मिली, जहां निफ्टी मिडकैप 150 और स्मॉलकैप 250 इंडेक्स में लगभग 1% की गिरावट आई. इस बिकवाली से निवेशकों की 5.24 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति कम हो गई, जिससे BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 508 लाख करोड़ रुपए रह गया.

सेंसेक्स 1.77% यानी 1,484 अंक गिर गया, जबकि 50 शेयरों वाला निफ्टी 451 अंक की गिरावट के साथ 25,350 पर बंद हुआ. अगर बात कारोबारी सत्र के दौरान की बात करें तो सेंसेक्स 2,267.08 अंकों की गिरावट के साथ 82,395.88 अंकों के साथ दिन के लोअर लेवल पर आ गया था, वहीं निफ्टी 648.75 की गिरावट के साथ 25,343.85 अंकों पर आ गया. जिसकी वजह से शेयर बाजार निवेशकों को 14 लाख करोड़ रुपए हो गया.

टाटा स्टील, HDFC बैंक, एक्सिस बैंक, ICICI बैंक और SBI सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे, जिनमें 8.2% तक की गिरावट आई. दूसरी ओर, TCS, HCL टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस और टाइटन ने बाजार के कमजोर रुख के विपरीत प्रदर्शन किया और इनमें 3.5% तक की तेजी आई.

इन कारणों से गिरा शेयर बाजार

प्रॉफिट बुकिंग

इस महीने निफ्टी में 10% से ज्यादा की जोरदार तेजी आई है, जो 2020 के बाद से सबसे अच्छा महीना साबित हो सकता है. इसी तेजी के बीच निवेशकों ने ऊंचे स्तरों पर अपना मुनाफा वसूल किया है. भारतीय शेयर बाजार अपने पिछले रिकॉर्ड स्तरों के करीब पहुंच रहा है, जिसका मुख्य कारण FII की वापसी है, जिसने बाजार के रुख को तेजी से बदल दिया है. निफ्टी 50 अब अपने 26,373.20 के ऑलटाइम हाई से महज 2% से कुछ ही ज्यादा नीचे है, जबकि सेंसेक्स अपने 86,159 के रिकॉर्ड स्तर से 3% से भी कम दूर है.

FII, जो पहले भारत के बाजार से दूर रह रहे थे, अब लगातार 15 सत्रों से खरीदारी कर रहे हैं. इस महीने अकेले भारतीय शेयरों में उनकी शुद्ध खरीदारी 1.3 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गई है. इसके अलावा, BofA एशिया फंड मैनेजर सर्वे में जनवरी के बाद पहली बार भारत को ‘नेट ओवरवेट’ माना गया है, जो ग्लोबील निवेशकों की रणनीति में एक बड़ा बदलाव दिखाता है.

बड़े शेयरों का दबाव

सोमवार को बाजार में सबसे ज्यादा वजन रखने वाले शेयरों जैसे HDFC बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ICICI बैंक, SBI और एक्सिस बैंक में 3.5 फीसदी तक की गिरावट आई. निफ्टी बास्केट में 9.9% हिस्सेदारी रखने वाले निजी क्षेत्र के बैंक, HDFC बैंक के शेयरों में 3.5% की गिरावट आई. ऐसा प्रॉफिट बुकिंग के कारण हुआ, क्योंकि पिछले एक महीने में इसमें 20% की तेजी आई थी.

निफ्टी एक ‘मार्केटकैपिटलाइजेशनवेटेड’ इंडेक्स है, जिसका मतलब है कि इसमें बड़े शेयरों का वजन ज्यादा होता है. जब रिलायंस, HDFC बैंक या ICICI बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर गिरते हैं, तो इंडेक्स में उनका ज्यादा वजन होने के कारण निफ्टी पर काफी असर पड़ता है. भले ही बाकी कई शेयर बढ़ रहे हों, लेकिन इन बड़े शेयरों की गिरावट निफ्टी को नीचे खींच लेती है.

US फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने का डर फिर लौटा

CME के ​​’फेडवॉच टूल’ के अनुसार, बाजार में इस बात की 93 फीीसदी संभावना जताई जा रही है कि फेडरल रिजर्व दिसंबर की अपनी पॉलिसी मीटिंग में ब्याज दरें बढ़ा सकता है. अमेरिकी मॉनेटरी पॉलिसी का रुख बुलियन बाजार के लिए एक अहम कारक बना हुआ है.

फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक ने शुक्रवार को ब्याज दरों में और बढ़ोतरी का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक की मौजूदा पॉलिसी दर महंगाई के स्तर को नियंत्रित करने के लिए काफी नहीं है, जिसे लेकर वे “बहुत चिंतित” हैं.

निवेशक अब बुधवार को आने वाले अमेरिकी ‘पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर’ डेटा का इंतजार कर रहे हैं. फेडरल रिजर्व इस महंगाई सूचकांक पर कड़ी नजर रखता है, क्योंकि वह 2% महंगाई दर के अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहता है.

अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने से अमेरिकी संपत्तियां अधिक आकर्षक हो जाती हैं, जिससे विदेशी निवेशक भारतीय इक्विटी से पैसा निकालकर अमेरिकी बाजारों में लगाने के लिए प्रेरित होते हैं. इससे FPI की निकासी हो सकती है, रुपया कमजोर हो सकता है, इंपोर्ट कॉस्ट और महंगाई बढ़ सकती है, कर्ज लेना महंगा हो सकता है, और भारतीय शेयरों के मूल्यांकन पर दबाव पड़ सकता है.

रुपया कमजोर हुआ

भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 0.25 फीसदी कमजोर होकर 92.9050 पर आ गया, जबकि पिछली बार यह 92.67 पर बंद हुआ था. रुपए में गिरावट से आयात महंगा हो जाता है, जिससे भारतीय कंपनियों की लागत बढ़ती है और महंगाई को बढ़ावा मिलता है. इससे विदेशी निवेशकों के लिए डॉलर में मिलने वाला रिटर्न भी कम हो जाता है, जिससे वे अपना पैसा निकाल सकते हैं. IT और फार्मास्यूटिकल्स जैसे एक्सपोर्टओरिएंटिड सेक्टर्स को इससे फायदा होता है. डॉलर में होने वाली उनकी कमाई को रुपए में बदलने पर उन्हें अधिक रकम मिलती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY