रविवार, 18 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Kapil Sharma Show में बोले Saif Ali Khan, KBC से जीता घी अब तक नहीं मिला!​ | AI से चुनावी प्रचार का तरीका कैसे बदल रहा है अमेरिका? खर्च किए हैं 1,300 करोड़ रुपये​ | Petrol Diesel Price Hike: नवंबर में महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, 2027 के चुनावों से पहले बढ़ेगी महंगाई?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Kapil Sharma Show में बोले Saif Ali Khan, KBC से जीता 2 साल का घी अब तक नहीं मिला​

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर खान के साथ कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का हिस्सा बने। वहां उनके अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी काफी सारी चीजें शेयर की। इस शो में सैफ अली खान ने बताया कि केबीसी में जीता हुआ […]

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर खान के साथ कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का हिस्सा बने। वहां उनके अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी काफी सारी चीजें शेयर की।

इस शो में सैफ अली खान ने बताया कि केबीसी में जीता हुआ दो साल का घी और उनका चेक अभी तक मिला नहीं है। इतना सुनते ही करीना कपूर ने भी शादार रिएक्शन दिया।

क्या है पूरा मामला?

असल में कपिल शर्मा ने सैफ अली खान का इंस्टाग्राम अकांउट खोला और एक्टर की पोस्ट पर आए फनी कमेंट्स को पढ़ने लगे। इसी वक्त किसी यूजर ने लिखा कि सैफ ने दो साल का घी जीतने की खुशी में इंस्टाग्राम जॉइन किया है। फिर अभिनेता ने सभी को सच्चाई बताई।

इस पर सैफ अली खान ने कहा कि, ‘मैं एक बात क्लियर करना चाहूंगा कि मुझे घी तो मिला नहीं अभी तक।’ उनकी यह बात सुनकर कपिल और वहां उपस्थित सभी दर्शक जोरजोर से हंसने लगे। फिर सैफ ने कहा, ‘मेरा चेक भी अभी तक नहीं आया है।’ यह सुनकर उनकी पत्नी करीना कपूर और अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह हंसने लगी।

केबीसी में जीता था सैफ ने यह इनाम

आपको बताते चलें कि, सैफ अली खान सितंबर के आखिर में अक्षय कुमार के साथ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पहुंचे थे। दोनों अभिनेता प्रियदर्शन के निर्देशन में बनीं फिल्म ‘हैवान’ का प्रमोशन करने आए थे। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने बताया था कि 10वें सवाल का सही जवाब देने पर उन्हें दो साल तक घी का सप्लाई मिलेगी।

जब घी का नाम सुनकर सैफ का रिएक्श सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। अमिताभ बच्चन ने जब इनके नाम की घोषणा की, तो सैफ हैरान होकर बोले,  ‘वाह, क्या?’ इस पर अक्षय कुमार अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे। जब दोबारा अभिताभ ने इनाम के बारे में बताया, तो सैफ ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘बस, मैं इसी वजह से यहां आया था।’

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY