रविवार, 11 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Public Provident Fund: PPF में निवेश करके 15 साल में तैयार करें बड़ा फंड, जानिए पूरा कैलकूलेशन​ | किस सीट से चुनाव लड़ेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल? विंध्याचल में रहेंगी नवरात्रि भर, फिर करेंगी ऐलान​ | नई कार खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! मारुति ला रही EV MPV, हुंडई भी उतारेगी नई SUV​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

36 साल की उम्र में Bhuvneshwar Kumar की Team India में वापसी पर बोले Suresh Raina​

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना का मानना है कि देश के शीर्ष बल्लेबाजों की अलगअलग खेल शैली ने क्रिकेट को अधिक रचनात्मक बना दिया है तो वही अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की राष्ट्रीय टीम में वापसी को उन्होंने कड़ी मेहनत, अनुशासन और घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन का परिणाम करार […]

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना का मानना है कि देश के शीर्ष बल्लेबाजों की अलगअलग खेल शैली ने क्रिकेट को अधिक रचनात्मक बना दिया है तो वही अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की राष्ट्रीय टीम में वापसी को उन्होंने कड़ी मेहनत, अनुशासन और घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन का परिणाम करार दिया। ‘इंडियन सॉफ्टबॉल क्रिकेट लीग’ के शुभारंभ के मौके पर रैना ने पत्रकारों से कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट में अब कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो बेखौफ होकर अपनी अलग शैली में खेल रहे हैं और दबाव की परिस्थितियों में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।’’ 

इस लीग के ब्रांड दूत बने रैना ने कहा, ‘‘क्रिकेट अब काफी प्रयोग करने वाला और रचनात्मक खेल बन गया है। अभिषेक शर्मा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि शुभमन गिल का अंदाज अलग है। रोहित शर्मा और विराट कोहली भी 50 ओवर के प्रारूप में अपनीअपनी शैली से खेल रहे हैं। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि आज हमारे पास बड़ी संख्या में कोच हैं।’’ रैना ने भारतीय टीम में वापसी करने पर अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उनकी लगन, अनुशासन और कड़ी मेहनत आखिरकार रंग लाई है। रैना ने कहा, ‘‘36 साल की उम्र में भी भुवनेश्वर ने अपने दमखम और जुझारूपन का परिचय दिया है।

 वह बेहद अनुशासित गेंदबाज हैं और खेल की प्रक्रिया तथा उसकी बारीकियों पर विशेष ध्यान देते हैं। उन्होंने अपनी फिटनेस को बेहतर बनाने के लिए भी काफी मेहनत की है। मुझे उम्मीद है कि न्यूजीलैंड दौरे पर वह शानदार प्रदर्शन करेंगे। मेरी उन्हें ढेरों शुभकामनाएं हैं।”

 भारतीय टीम के विभिन्न प्रारूपों में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर रैना ने देश में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की भरपूर उपलब्धता को टीम की सफलता का प्रमुख कारण बताया। उन्होंने कहा, “यह सिलसिला लगातार जारी है। आज हमारे पास लगभग चारपांच टीमें तैयार करने लायक प्रतिभा है। हम जापान गए और वहां स्वर्ण पदक जीता। वर्ष 2028 में लॉस एंजिलिस में ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा। वहां के लिए भी एक अच्छी टीम तैयार की जाएगी। क्रिकेट हो या हॉकी, सभी पुरस्कार विजेताओं को मेरी ओर से बधाई।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY