Petrol Diesel Price Hike: दिवाली के त्योहार के आने से पहले ही आम आदमी को बड़ा झटका लग सकता है। नवंबर में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ सकते हैं। ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि ‘भारत सरकार अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले, नवंबर 2026 में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी कर सकती है।’

बता दें कि, अगले साल यानी की 2027 के शुरुआती महिनों में 7 राज्यों में चुनाव होंगे। ऐसे में विधानसभा चुनावों मे पहले ईंधन के दाम में बढ़ोतरी होने से राजनितिक एक बड़ा राजनीतिक मोड़ आ सकता है।
ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए, ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स की प्रमुख अर्थशास्त्री एलेक्जेंड्रा हरमन प्रसाद ने अनुमान जताया है कि नवंबर महीने के दौरान पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
चुनावों का असर
यह वृद्धि ऐसे समय में होने की संभावना है जब अगले साल भारत के 7 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स की प्रमुख अर्थशास्त्री एलेक्जेंड्रा हरमन प्रसाद के अनुसार, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत कई राज्यों में 2027 के शुरुआती महीनों मार्च से मई के बीच में चुनाव होने हैं, ऐसे में प्रचार अभियान तेज होने से पहले नवंबर का समय कीमतों में बदलाव एक बड़ा राजनीतिक मोड़ ला सकती है।
महंगाई का खतरा
ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स के मुताबिक, खुदरा महंगाई दर अक्टूबरदिसंबर तिमाही में 6.2 फीसदी और 2027 के पहले तीन महीनों में 6.5 फीसदी तक पहुंच सकती है। यह भारतीय रिजर्व बैंक के निर्धारित 2 से 6 फीसदी के महंगाई टारगेट से काफी अधिक है।
1030 बेसिस पॉइंट की राहत
अगर सरकार आगामी चुनावों को देखते हुए नवंबर में ईंधन की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला लेती है, तो आगामी तिमाहियों के लिए महंगाई दर का अनुमान 10 से 30 बेसिस पॉइंट तक कम हो सकता है।