रविवार, 11 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
36 साल की उम्र में Bhuvneshwar Kumar की Team India में वापसी पर बोले Suresh Raina​ | पिता क्यों बना हैवान? इतनी सी बात पर ले ली बेटे की जान, UP में रिश्तों के कत्ल की कहानी​ | Metro Prohibited Items List: ट्रो में सफर करने से पहले जान लें कौन-सी चीजें हैं प्रतिबंधित, नहीं तो हो सकती है जेल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

चित्रकूट में नवरात्रि के पहले दिन भीषण हादसा… नदी में गिरी मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की कार, 2 की मौत​

चित्रकूट में नवरात्रि के पहले दिन रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में दो श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. कानपुर से मैहर स्थित मां शारदा के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर झूरी नदी में जा गिरी. हादसा इतना भयावह […]

चित्रकूट में नवरात्रि के पहले दिन रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में दो श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. कानपुर से मैहर स्थित मां शारदा के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर झूरी नदी में जा गिरी. हादसा इतना भयावह था कि वाहन सुरक्षा रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नदी में जा समाया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को नदी से बाहर निकाला गया.

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना रविवार तड़के करीब तीन बजे की बताई जा रही है. कानपुर से श्रद्धालुओं को लेकर बोलेरो मैहर की ओर जा रही थी. इसी दौरान चित्रकूट में झूरी नदी के पास चालक को झपकी आ गई, जिससे तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित हो गया. बोलेरो सड़क किनारे लगी सुरक्षा रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में गिर गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई. अंधेरे के बावजूद सड़क से गुजर रहे तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए नदी में उतरकर वाहन में फंसे लोगों को बचाने का प्रयास शुरू किया. उनकी तत्परता से राहत एवं बचाव कार्य में मदद मिली.

दो श्रद्धालुओं ने अस्पताल में तोड़ा दम

चित्रकूट टीआई नीलेश तिवारी ने फोन पर घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. राहगीरों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को जानकी कुंड अस्पताल पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान सुनील गुप्ता , निवासी द्विवेदी नगर, कानपुर और हिमांशु सिंह सेंगर , निवासी गंगापुर कॉलोनी, कानपुर के रूप में हुई है. दोनों की मौत से उनके परिजनों में शोक का माहौल है.

चार घायलों का उपचार जारी

हादसे में घायल चार अन्य श्रद्धालुओं की पहचान राजकुमार गुप्ता , निवासी हमीरपुर, गोपाल तिवारी , दीपक तिवारी और राहुल पांडे , निवासी कानपुर के रूप में हुई है. सभी का अस्पताल में उपचार जारी है. इनमें से दो घायलों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

रिपोर्ट फारूख/सतना

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY