शनिवार, 14 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP: 18 लोगों का गौकशी गैंग बेनकाब, महिलाएं करती थीं रेकी और घर-घर बेचती थीं मांस; 13 आरोपी गिरफ्तार​ | Delhi Crime News: कपड़े के शोरूम में युवती की गला रेतकर हत्या, चेंजिंग रूम में मिला शव; दोस्त ने ली जान!​ | कल्याण सिंह के पोतों की शाही सगाई: 100 बीघे में 1.5 लाख लोगों के लिए भोजन, 1000 कुक, महलनुमा 4 पंडाल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

अक्टूबर में म्यूचुअल फंड्स का गणित बदला! इक्विटी स्कीमों में 14% घटी आवक, ₹32,994 करोड़ पर रुका नया निवेश​

इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश अक्टूबर में करीब 14 फीसदी घटकर 32,994 करोड़ रुपए रह गया, जबकि सितंबर में यह 38,306 करोड़ रुपए था. उद्योग संगठन एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी. इक्विटी श्रेणी में यह लगातार 60वां महीना है, जब शुद्ध निवेश आया है. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स […]

इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश अक्टूबर में करीब 14 फीसदी घटकर 32,994 करोड़ रुपए रह गया, जबकि सितंबर में यह 38,306 करोड़ रुपए था. उद्योग संगठन एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी. इक्विटी श्रेणी में यह लगातार 60वां महीना है, जब शुद्ध निवेश आया है. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया ने कहा कि 31 अक्टूबर तक इक्विटी योजनाओं के तहत कुल प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां 37.14 लाख करोड़ रुपए थीं. बाजार में आई गिरावट निवेश में कमी की मुख्य वजह रही. बाजार में उतारचढ़ाव के बावजूद सितंबर में इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश अगस्त की तुलना में 31 फीसदी से अधिक बढ़ा था.

अक्टूबर में एसआईपी करने वालों की संख्या घटी

अक्टूबर में रिटेल निवेशकों की पसंदीदा व्यवस्थित निवेश योजना के जरिए आने वाली राशि में भी मामूली गिरावट आई. यह सितंबर के 32,490 करोड़ रुपए से घटकर 32,160 करोड़ रुपए रह गई. एसआईपी में योगदान करने वाले खातों की संख्या सितंबर के 10.06 करोड़ से घटकर अक्टूबर में 10 करोड़ रह गई. एम्फी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी वेंकट चलसानी ने कहा कि बाजार में उतारचढ़ाव का निवेश प्रवाह पर असर पड़ा हो सकता है, लेकिन विदेशी ब्रोकरेज कंपनियों द्वारा भारतीय शेयरों का वैल्यूएशन बढ़ाने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जैसे फैक्टर पॉजिटिव संकेत दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि कंपनियों के मजबूत तिमाही नतीजे एवं बैंकों की ओर से लोन वृद्धि भी भविष्य के लिहाज से सकारात्मक है, क्योंकि ये इकोनॉमी में अंतर्निहित गतिविधियों की मजबूती का संकेत देते हैं.

गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में निवेश

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने अक्टूबर में भारतीय शेयर बाजार में शुद्ध रूप से 34,843 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी. इस ओर ध्यान दिलाते हुए चलसानी ने कहा कि ज्यादातर निवेशक भारतीय अर्थव्यवस्था की दीर्घकालिक संभावनाओं में भरोसे के कारण अपनी एसआईपी जारी रखे हुए हैं. अक्टूबर में सोने और चांदी, दोनों के एक्सचेंज ट्रेडेड फंड में 3,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश आया. एम्फी के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में सभी श्रेणियों में कुल 28 नए फंड पेशकश आईं, जिनके जरिये 3,829 करोड़ रुपए जुटाए गए.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY