HealthViral

Gond Katira Benefits:गर्मी के मौसम में गोंद कतीरा खाने के क्या फ़ायदे हैं? जानिए और आज़मा कर देखिए

Gond Katira Benefits In Summer: पूरे देश में अभी भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। ऐसे में हर कोई ऐसी चीज की तलाश में हैं, जो शरीर को ठंडक दे, शरीर की जलन शांत करे और गर्मी से राहत दिलाए? यानी जो गर्मी के लिए सबसे बेस्ट हो। अगर हां, तो गोंद कतीरा एक ऐसी चीज है, जिसे गर्मी के मौसम के लिए बेस्ट बताया गया है।

Gond Katira Benefits:गर्मी के मौसम में गोंद कतीरा खाने के क्या फ़ायदे हैं? जानिए और आज़मा कर देखिए
Gond Katira Benefits:गर्मी के मौसम में गोंद कतीरा खाने के क्या फ़ायदे हैं? जानिए और आज़मा कर देखिए

गोंद कतीरे को अनमोल खजाना कहा गया है

आयुर्वेद में गोंद कतीरे को अनमोल खजाना कहा गया है, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है और यह शरीर को गर्मी से राहत देने में मदद करता है। गर्मियों में गोंद कतीरा का सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने, ठंडक पहुंचाने और लू के असर को कम करने के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है।

गर्मी में गोंद कतीरा खाने के फायदे

  • नकसीर से निजात

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मी में तेज धूप और गर्मी की वजह से नाक से खून आने की समस्या हो जाती है, जिसे नकसीर भी कहा जाता है। अगर आपको गर्मी में नाक से खून आने की समस्या हो रही है, तो गोंद कतीरा का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसे खाने से शरीर को शांत करने में मदद मिलती है।

  • पाचन क्रिया को करता है दुरुस्त

गर्मी के दिनों में अक्सर पाचन तंत्र सुस्त हो जाता है, जिससे एसिडिटी, पेट में जलन और कब्ज जैसी परेशानियां होने लगती हैं। गोंद कतीरा में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को साफ रखता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है।

Khabar Monkey

  • स्किन के लिए फायदेमंद

आपको बता दें का सेवन सिर्फ पेट से जुड़ी प्रॉब्लम से ही निजात नहीं दिलाता है।बल्कि त्वचा के लिए भी लाभकारी बताया गया है। गोंद कतीरा में एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जो चेहरे की झुर्रियों और फाइन लाइंस को मिटाने में असरदार होते हैं।

गोंद कतीरा ड्रिंक पीने से गर्मी में धूप से झुलसी त्वचा से भी राहत मिलती है। इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है और दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है।

  • तुरंत एनर्जी मिलती है

में पसीने के कारण शरीर जल्दी थक जाता है। गोंद कतीरा को दूध, मिश्री या रूहअफजा के साथ मिलाकर पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और सुस्ती दूर होती है।

कैसे करें? गोंद कतीरा का सेवन

  • आप गोंद कतीरे के 2-3 टुकड़े लें। इन्हें रातभर पानी में भिगोकर रखें।
  • सुबह यह फूलकर सफेद जेली जैसा दिखने लगेगा।
  • अब एक गिलास पानी लें, इसमें एक चम्मच गोंद कतीरा मिलाएं।
  • इसमें नींबू का रस, मिश्री और पुदीने के पत्तों का रस मिलाएं।
  • इस ड्रिंक को रोजाना पीना लाभकारी हो सकता है।
  • आप चाहें तो गोंद कतीरा को दूध, शरबत या दही में मिलाकर भी ले सकते हैं।
  • गर्मी में आप भी गोंद कतीरा का सेवन कर सकते हैं।
  • लेकिन, अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है या इससे एलर्जी है तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें। वहीं, सर्दी के मौसम में इसका सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है और सर्दी-जुकाम का खतरा बढ़ सकता है।
khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply