अशनूर कौर ने नेवी ब्लू कलर का एम्ब्रॉयडर्ड सूट कैरी किया है. खूबसूरत जरी वर्क वाली लॉन्ग कुर्ती के साथ फ्लेयर्ड शरारा, मैचिंग चूड़ियां उनके इस फेमिनिन लुक को कंप्लीट करती हैं. एक्ट्रेस ने साथ में पोटली बैग लिया है जो इसकी एम्ब्रॉयडरी को कॉम्पलीमेंट करता है. हेयर स्टाइल से लेकर ज्वेलरी और मेकअप तक अशनूर का ये लुक फेस्टिवल से लेकर वेडिंग सीजन तक के लिए बेस्ट है.

अवनीत कौर वेस्टर्न में अपने ग्लैम लुक्स से खूब चर्चाएं बटोरती हैं तो वहीं उनके देसी लुक भी शानदार और एस्थेटिक होते हैं. इस एथनिक वियर में भी वो गॉर्जियस लग रही हैं. अवनीत ने शाइनी फैब्रिक का पिंक सूट कैरी किया है, जिसपर खूबसूरत वाइट थ्रेड से कशीदाकारी वर्क किया गया है. साथ में स्टेटमेंट पर्ल ड्रॉप ईयररिंग, सिंपल हेयर स्टाइल और पिंक ब्लश मेकअप उनकी नेचुरल ब्यूटी को और भी इनहैंस कर रहे हैं.
जन्नत जुबैर रहमानी का ये लुक आप बकरीद के लिए कॉपी कर सकती हैं. एक्ट्रेस ने ऑरेंज कलर का फ्लोर लेंथ फ्रॉक सूट कैरी किया है जिसका बॉटम बिल्कुल सिंपल है और टॉप में मिरर वर्क की डिटेलिंग दी गई है. दुपट्टा भी बिल्कुल सादा है बस हेमलाइन पर मिरर वर्क से पतली किनारी बनाई गई है. एक्ट्रेस की ज्वेलरी से लेकर हेयर स्टाइल और मेकअप तक उनके लुक में एलिगेंस एड करते हैं.
खुशी कपूर का ये लुक भी ईद के लिए रीक्रिएट किया जा सकता है. उन्होंने पेस्टल कलर कॉम्बिनेशन का सूट कैरी किया है. उनका ये स्टाइल इंडो वेस्टर्न फैशन से इंस्पायर है. वी नेकलाइन की पेपलम कुर्ती में एम्ब्रॉयडरी वर्क के साथ ही हेमलाइन पर फ्रिंज दिए गए हैं तो वहीं साथ में केप भी है जो इसे ड्रामेटिक टच देता है. प्लाजो में खूबसूरत गोल्डन और शीर डिटेलिंग है.
Khabar Monkey
राशा थडानी का ये लुक उन लड़कियों के लिए बेस्ट रहेगा जो त्योहारों के मौके पर बहुत हैवी कुछ नहीं पहनना चाहती हैं. राशा ने यलो कलर की फ्लोरल कुर्ती कैरी की है जिसके साथ ऑरेबी कटिंग प्लेन प्लाजो पेयर किया है. लाइट वेट दुपट्टा उनके लुक को ग्रेसफुल बनाता है.




