
पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद से अभी की बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हमजा बुरहान को पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद में एक अज्ञात शख्स ने गोली मार दी.
मीडिया सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद में एक अज्ञात शख्स ने हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या कर दी है. बता दें कि आतंकी हमजा बुरहान साल 2019 में कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड में से एक था. ये शख्स पाकिस्तान में खुद को टीचर बताता था.
जैसा की हम सभी जान रहे हैं कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए हमले जिसमें आतंकियों ने सेना के काफिले को निशाना बनाकर हमला किया था और इस हमले में हमरते 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे. वहीं इस घटना के मास्टरमाइंड आतंकी में से एक हमजा बुरहान आज मारा गया है.
यह घटना तब हुई जब मास्टरमाइंड आतंकी अपने पाक अधिकृत कश्मीर (POK) स्थित अपने दफ्तर में बैठा हुआ था. इसी दौरान कुछ आज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और आतंकी हमजा पर गोलीबारी शुरू कर दी. आतंकी हमजा के शरीर में कई गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई है. बता दें, हमजा बुरहान पुलवामा हमले के साजिशकर्ताओं में शामिल था. वह सभी को यह बताता था कि वह पाकिस्तान में टीचर है और बच्चों को पढ़ता है. साथ ही 2019 के बाद से कई आतंकी घटनाओं में शामिल रहा था. इसके अलावा वह आतंकियों को ट्रेनिंग देता था और उन्हें घुसपैठ कराने में मदद करता था.





