DharamViral

दुनिया का सबसे अमीर मंदिर! बैंकों में 13287 करोड़ की FD, 18817 करोड़ रू नकद और 11 टन सोना जमा

दुनिया का सबसे अमीर मंदिर! बैंकों में 13287 करोड़ की FD, 18817 करोड़ रू नकद और 11 टन सोना जमा

Tirupati Balaji Mandir : भारत एक ऐसा देश है जहां दुनिया का सबसे अमीर मंदिर मौजूद है जिसकी संपत्ति इतनी ज्यादा है कि उसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह जाता है। इस मंदिर की संपत्ति (Tirupati Balaji Mandir Net Worth) की बात करें तो इसके नाम पर बैंकों में 13287 करोड़ की FD, बैंकों में 18817 करोड़ रूपये जमा और होने के साथ ही इसके खजाने में 11 टन सोना भी मौजूद है।

दुनिया का सबसे अमीर मंदिर ट्रस्ट तिरुमाला तिरूपति देवस्थानम है जिसने इस साल 1161 करोड़ रुपए की एफडी कराई है जो कि पिछले 12 सालों में सबसे ज्यादा है। यह ट्रस्ट दुनिया का सबसे अमीर मंदिर ट्रस्ट है। यह ट्रस्ट देश का एकमात्र हिंदू धार्मिक ट्रस्ट है जो पिछले 12 सालों में लगातार 500 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा पैसा बैंकों में जमा कर रहा है। आपको बता दें कि साल 2012 तक इस ट्रस्ट का बैंकों में फिक्स डिपॉजिट 4820 करोड़ रुपए था। इसके बाद तिरुपति मंदिर ट्रस्ट ने 2013 से 2024 के बीच 8467 करोड़ रुपए जमा किए हैं। यह देश के किसी भी मंदिर ट्रस्टों में सबसे ज्यादा है। तिरूपति बालाजी मंदिर ट्रस्ट की बैंकों में कुल एफडी 13,287 करोड़ रुपए हो चुकी है। इसके साथ ही मंदिर ट्रस्ट की तरफ से संचालित कई ट्रस्ट जिसमें श्री वेंकटेश्वर नित्य अन्नप्रसादम ट्रस्ट, श्री वेंकटेश्वर प्राणदानम ट्रस्ट आदि भी हैं।

तिरुपति ट्रस्ट की फिक्स डिपॉजिट (Tirupati Balaji Mandir Fixed Deposit) में हर साल लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस मंदिर की तरफ से 2013 में 608 करोड़, 2014 में 970 करोड़, 2015 में 961 करोड़, 2016 में 1153 करोड़, 2017 में 774 करोड़, 2018 में 501 करोड़ की एफडी कराई गई थी। हालांकि, पिछले 12 सालों में पहली बार कोरोना काल में इस मंदिर TTD की एफडी की राशी घटी थी। इस मंदिर ट्रस्ट की तरफ से 2019 में 285 करोड़, 2020 में 753 करोड़, 2021 में 270 करोड़, 2022 में 274 करोड़ की एफडी कराई गई थी। ट्रस्ट ने पिछले साल 757 करोड़ की एफडी कराई थी। इनकी करीब 5529 करोड़ रुपए की फिक्स डिपॉजिट हो चुकी है।

तिरूपति बालाजी मंदिर ट्रस्ट की नकदी

तिरूपति बालाजी ट्रस्ट की सभी बैंकों और ट्रस्टों में नकदी 18817 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है। यह इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी रकम है। आपको बता दें कि यह मंदिर ट्रस्ट अपनी एफडी से ही ब्याज के रूप में सालाना लगभग 1,600 करोड़ रुपए की राशि कमा लेता है। इसके साथ ही इस मंदिर का सोने का भंडार 1,031 किलोग्राम सोने की जमा के बाद बढ़कर 11,329 किलोग्राम (Tirupati Balaji Mandir Gold) हो चुका है।

Leave a Reply