रविवार, 8 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
KL Rahul का दिल जीतने वाला अंदाज, Game Changer में जीता Smartphone अधिकारी को दिया​ | मंदिर के बाहर बुजुर्ग महिला से दरिंदगी… जेवर छीनी, फिर धक्का मारकर तोड़ी हड्डियां; उसी हाल में किया रेप​ | पैपराजी के सामने एक्स-हसबैंड Bharat Takhtani संग खिलखिलाती नजर आईं Esha Deol​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Diwali Chhath Special Security: त्योहारों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्टेशनों पर तैनात किए 1300 से ज्यादा RPF जवान!​

Diwali Chhath Special Security: और का त्यौहार जल्द ही आने वाला है। ऐसे में जो लोग घर से दूर रहते हैं। दिवाली और छठ पूजा के मौके पर वो लोग दिवाली के कुछ दिन पहले से ही घर वापसी करने लगते हैं। इस वजह से ट्रेन और स्टेशनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है।  […]

Diwali Chhath Special Security: और का त्यौहार जल्द ही आने वाला है। ऐसे में जो लोग घर से दूर रहते हैं। दिवाली और छठ पूजा के मौके पर वो लोग दिवाली के कुछ दिन पहले से ही घर वापसी करने लगते हैं। इस वजह से ट्रेन और स्टेशनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। 

दरअसल, त्योहारों के दौरान घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल के 1300 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है।

2040 RPF जवान संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी?

उत्तर रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान दिल्ली के कई बड़े स्टेशनों में करीब 2040 RPF जवान तैनात रहेंगे। 

बता दें कि, , आनंद विहार, पुरानी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इन स्टेशनों पर यात्रियों की अधिक आवाजाही को देखते हुए अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं, ताकि भीड़ को नियंत्रित करने के साथ यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

रेलवे के मुताबिक, RPF के जवान 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। स्टेशन पर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर यात्रियों को मौके पर ही सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

रेलवे ने यात्रियों से क्या अपील की?

ने यात्रियों से अपील कि ‘ सभी यात्री यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें। अगर स्टेशन या ट्रेन में कोई संदिग्ध सामान या गतिविधि दिखाई देती है, तो तुरंत वहां मौजूद RPF जवानों को इसकी जानकारी दें।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनकी यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY