मंगलवार, 3 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
400cc इंजन के साथ आ रही Yamaha की नई एडवेंचर बाइक! KTM से होगी टक्कर​ | रोटियां बनते ही हो जाती हैं सख्त? इस तरह गूंथे आटा, लंबे समय तक रहेंगी नरम​ | बांके बिहारी मंदिर में पर्ची सिस्टम! बिन रजिस्ट्रेशन नहीं होगी VIP एंट्री, लागू हुई नई व्यवस्था​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Diwali Trending Rangoli Designs: दिवाली पर घर के गेट पर बनाएं ये 5 खूबसूरत रंगोलियां, हर कोई करेगा तारीफ​

Diwali Trending Rangoli Designs: भारत का सबसे लोकप्रिय पर्व दिवाली जल्द आने वाली है। ऐसे में लोग पहले से ही घर की साफसफाई और दिवाली की तैयारी करने लगते हैं। ऐसे में घर के दरवाजे पर सुंदर रंगोली न बनी हो, ऐसा कैसे हो सकता है। दीपावली के मौके पर लोग अपने घरों को दीयों, […]

Diwali Trending Rangoli Designs: भारत का सबसे लोकप्रिय पर्व दिवाली जल्द आने वाली है। ऐसे में लोग पहले से ही घर की साफसफाई और दिवाली की तैयारी करने लगते हैं। ऐसे में घर के दरवाजे पर सुंदर रंगोली न बनी हो, ऐसा कैसे हो सकता है। दीपावली के मौके पर लोग अपने घरों को दीयों, लाइटों और फूलों से सजाते हैं। वहीं, घर के मुख्य दरवाजे और गेट के पास रंगोली बनाना भी इस त्योहार की खास परंपरा है। मान्यता है कि रंगोली से घर में सकारात्मकता आती है।

अगर आप भी इस दिवाली अपने घर के गेट को खूबसूरत और आकर्षक बनाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में आपको 5 ऐसी रंगोली डिजाइन बता रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकते हैं।  

1. फूलों वाली रंगोली से सजाएं घर का गेट

दिवाली पर फूलों से बनी रंगोली काफी खूबसूरत लगती है। इसके लिए आप गेंदे के फूल, गुलाब की पंखुड़ियां और हरी पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले गेट के सामने गोल या चौकोर डिजाइन बनाएं। इसके बाद अलगअलग रंगों के फूलों से इसे सजाएं। बीच में एक छोटा दीया रखने से इसकी खूबसूरती और बढ़ जाएगी।

 

2. मोर डिजाइन वाली रंगोली बनाएं

अगर आप कुछ अलग और आकर्षक बनाना चाहते हैं, तो मोर डिजाइन वाली रंगोली अच्छा विकल्प है। इसमें नीले, हरे, पीले और गुलाबी रंगों का इस्तेमाल करें। मोर के पंखों को रंगों और छोटेछोटे डॉट्स से सजाएं। यह रंगोली घर के मुख्य गेट के पास काफी सुंदर दिखाई देगी।

 

3. दीया डिजाइन वाली रंगोली से बढ़ाएं रौनक

दिवाली रोशनी का त्योहार है, इसलिए दीये के आकार वाली रंगोली इस मौके के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। आप रंगोली में बड़ा दीया बनाकर उसके आसपास फूलों और छोटीछोटी आकृतियों की डिजाइन बना सकते हैं। लाल, पीले, नारंगी और हरे रंगों का इस्तेमाल इसे खास बना देगा। इसके चारों तरफ असली दीये भी रख सकते हैं।

 

 

4. कमल के फूल वाली रंगोली बनाएं

कमल के फूल वाली रंगोली देखने में बेहद आकर्षक लगती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले बीच में गोल आकार बनाएं और उसके चारों तरफ कमल की पंखुड़ियां तैयार करें। गुलाबी, सफेद, पीले और हरे रंगों से इसे सजाएं। कमल के बीच में छोटा दीपक रखने से रंगोली और भी सुंदर दिखाई देगी।

5. ट्रेडिशनल गोल रंगोली से सजाएं प्रवेश द्वार

अगर आपको पारंपरिक रंगोली पसंद है, तो गोल मंडला डिजाइन बना सकते हैं। इसमें अलगअलग रंगों से गोल घेरे, फूलों की पंखुड़ियां और छोटीछोटी ज्यामितीय आकृतियां बनाई जाती हैं। इसे बनाने के लिए रंगोली पाउडर, चावल का आटा और फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। गेट के सामने इस तरह की रंगोली घर को फेस्टिव लुक देगी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY