बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के बालोद में 13 साल की बच्ची से गैंगरेप, 12 दिन बाद मां को बताई आपबीती; 3 गिरफ्तार​ | इन शहरों को जल्द मिल सकती है स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की सौगात, ये रहा पूरा रूट​ | रामपुर: आजम खान को बड़ा झटका, ED ने अटैच की जौहर यूनिवर्सिटी की 1170 करोड़ की संपत्ति​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

NPS New Rules 2026: अब NPS खाता रखने वालों को देना होगा चार्ज, जानें कितनी लगेगी फीस?​

NPS New Rules 2026: आज के समय में हर किसी को अपने प्यूचर की टेंशन होती है। ऐसे में हर कोई अपने पैसे को ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं, जिससे फ्यूचर या रिटायरमेंट के बाद बेहतर रिटर्न मिल सकें। तो ऐसे में नेशनल पेंशन सिस्टम के जरिए रिटायरमेंट फंड बनाना सबसे कम लागत वाला […]

NPS New Rules 2026: आज के समय में हर किसी को अपने प्यूचर की टेंशन होती है। ऐसे में हर कोई अपने पैसे को ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं, जिससे फ्यूचर या रिटायरमेंट के बाद बेहतर रिटर्न मिल सकें। तो ऐसे में नेशनल पेंशन सिस्टम के जरिए रिटायरमेंट फंड बनाना सबसे कम लागत वाला और सुरक्षित ऑप्शन है। लेकिन अब अगर कोई NPS में अपना खाता खुलवाता है, तो इससे जुड़ी सेवाएं पाने के लिए चार्ज देना पड़ेगा। 

फिलहाल, पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण ने पॉइंट ऑफ प्रेजेंस से जुड़े नए चार्ज  लागू करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। आइए जानते हैं कब से लागू होंगे चार्ज? 

कब से लागू होंगे नए चार्ज?

PFRDA ने NPS और NPS Lite खातों से संबंधित सेवाएं देने वाले पॉइंट ऑफ प्रेजेंस पर लगने वाले नए शुल्कों की समयसीमा में बदलाव किया है। 
पहले इन चार्ज को 1 अक्टूबर से लागू किया जाना था, लेकिन अब इसकी तारीख बढ़ाकर 1 दिसंबर कर दी गई है। इन शुल्कों का असर संबंधित केंद्रों के माध्यम से सेवाएं लेने वाले ग्राहकों पर पड़ सकता है।

खाता खुलवाने पर कितना लगेगा शुल्क?

नए शुल्क ढांचे के अनुसार, NPS खाता खोलने पर एक बार के लिए 200 रुपये का रजिस्ट्रेशन चार्ज देना होगा। इसके अलावा, खाते से जुड़ी सेवाओं के लिए भी निर्धारित शुल्क लागू हो सकते हैं। इसलिए खाता खुलवाने से पहले संबंधित PoP से सभी चार्ज की जानकारी लेना जरूरी है।

हर तीन महीने में देने होंगे 50 रुपये

NPS से जुड़ी सेवाओं के लिए हर तीन महीने में 50 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। यह रकम खाते में मौजूद यूनिट्स को रद्द करके भी वसूली जा सकती है। 
इसके अलावा, खाते में जमा कुल रकम पर सालाना 0.20 प्रतिशत का चार्ज भी लागू होगा। इसकी गणना हर तीन महीने में की जाएगी। इन शुल्कों पर लागू टैक्स अलग से देना पड़ सकता है।

किन खातों को मिल सकती है छूट?

यदि NPS खाते में लगातार एक साल तक कोई योगदान नहीं किया जाता है, तो उस अवधि के लिए खाते की कुल राशि के आधार पर लगने वाला सालाना शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि खाते से जुड़े अन्य सभी शुल्क भी माफ हो जाएंगे। इसलिए नियमों और छूट की शर्तों को ध्यान से समझना जरूरी है।

खाता खुलवाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

NPS खाता खुलवाते समय शुरुआती जमा राशि और आगे किए जाने वाले योगदान की न्यूनतम सीमा की जानकारी जरूर लें। इसके साथ ही, संबंधित PoP की वेबसाइट पर जाकर शुल्कों का विवरण पढ़ें। इससे निवेशक अपने खर्चों का सही आकलन कर सकेंगे और रिटायरमेंट की योजना बेहतर तरीके से बना पाएंगे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY