देश में परिसीमन को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है। इसी बीच केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक मैप साझा कर बताया है कि परिसीमन के बाद राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या किस तरह बदल सकती है। सरकार के प्रस्ताव के मुताबिक, लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों में करीब 50 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है। ऐसा होने पर सदन में सांसदों की संख्या बढ़कर लगभग 816 हो जाएगी।

सरकार इस प्रस्ताव को महिला आरक्षण कानून लागू करने से जोड़कर देख रही है। उसका तर्क है कि सीटों की संख्या बढ़ने से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का रास्ता आसान होगा। हालांकि, विपक्ष ने इस पर सवाल उठाए हैं। INDIA गठबंधन का कहना है कि महिला आरक्षण लागू करने के लिए लोकसभा की सीटें बढ़ाने की जरूरत नहीं है। इसे मौजूदा 543 सीटों के भीतर ही लागू किया जाना चाहिए। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की ओर से साझा किए गए मैप के बाद अब इस बात पर चर्चा शुरू हो गई है कि परिसीमन के बाद देश के अलगअलग राज्यों की राजनीतिक हिस्सेदारी और लोकसभा में प्रतिनिधित्व का गणित किस तरह बदल सकता है।
मैप में राज्यों की सीटों का संभावित गणित
The proposed delimitation framework marks a significant step towards reshaping India’s parliamentary landscape.#DelimitationBill#WomenReservation pic.twitter.com/D5Uc2Umqbf
— Arjun Ram Meghwal November 28, 2026
अर्जुन राम मेघवाल ने राज्यों के नक्शे के जरिए परिसीमन के बाद लोकसभा सीटों की संभावित संख्या को समझाने की कोशिश की है। सरकार के प्रस्ताव में मौजूदा सीटों में करीब 50 फीसदी बढ़ोतरी की बात है। इससे अलगअलग राज्यों में लोकसभा क्षेत्रों की संख्या बढ़ सकती है। सीटों की संख्या बढ़ने के साथ ही कई निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं भी नए सिरे से तय होंगी। इसका असर न केवल सांसदों की संख्या पर पड़ेगा, बल्कि राज्यों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व और चुनावी समीकरणों पर भी हो सकता है।
परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को हो सकता है पेश
केंद्र सरकार 30 नवंबर 2026 को लोकसभा में परिसीमन विधेयक पेश करने की तैयारी में है। इसके लिए संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक बुलाया गया है। विधेयक पेश होने से पहले ही इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमनेसामने हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी परिसीमन की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यह सिर्फ लोकसभा की सीटें बढ़ाने का मामला नहीं है, बल्कि इससे चुनाव क्षेत्रों की सीमाएं और राज्यों का प्रतिनिधित्व प्रभावित हो सकता है।
क्या होता है परिसीमन?
परिसीमन का मतलब चुनाव क्षेत्रों की सीमाओं को नए सिरे से तय करना है। इसके तहत यह निर्धारित किया जाता है कि किस राज्य में लोकसभा की कितनी सीटें होंगी और उन सीटों के निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं कहां तक होंगी। जब परिसीमन होता है तो नए चुनाव क्षेत्र बनाए जा सकते हैं और पुराने क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव किया जा सकता है। इससे चुनावी समीकरण भी बदल सकते हैं। सरकार के प्रस्ताव में 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं तय करने की बात है। साथ ही राज्यों के बीच लोकसभा सीटों का मौजूदा अनुपात 2051 तक बनाए रखने का प्रस्ताव भी चर्चा में है।
विपक्ष क्यों कर रहा है विरोध?
विपक्ष का कहना है कि वह महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है, लेकिन इसके लिए लोकसभा की सीटें बढ़ाना जरूरी नहीं है। INDIA गठबंधन ने इस मुद्दे पर अपनी तीन प्रमुख मांगें रखी हैं।
- लोकसभा की मौजूदा 543 सीटें बरकरार रखी जाएं।
- महिला आरक्षण इन्हीं 543 सीटों के भीतर लागू किया जाए।
- राज्यों के बीच लोकसभा सीटों का मौजूदा अनुपात अगले 25 साल तक न बदला जाए।
कांग्रेस समेत विपक्षी दलों को आशंका है कि परिसीमन के दौरान निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं राजनीतिक फायदे को ध्यान में रखकर बदली जा सकती हैं। विपक्ष ने परिसीमन आयोग की निष्पक्षता और जनगणना के आंकड़ों को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
ये भी पढ़ें:
संसद के विशेष सत्र में फिर आमनेसामने होंगे सरकार और विपक्ष
परिसीमन को लेकर संसद में पहले भी टकराव देखने को मिल चुका है। इससे पहले अप्रैल में लाया गया संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में जरूरी दोतिहाई बहुमत हासिल नहीं कर पाया था। अब सरकार नए प्रस्ताव के साथ आगे बढ़ने की तैयारी में है। वहीं, विपक्ष भी इस मुद्दे पर एकजुट होकर विरोध करने की रणनीति बना रहा है। ऐसे में 30 नवंबर से शुरू होने वाला संसद का विशेष सत्र काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरान महिला आरक्षण, लोकसभा की बढ़ती सीटों और राज्यों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर जोरदार बहस होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: