शनिवार, 28 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Rishabh Pant ने रचा इतिहास, Ben Stokes को पछाड़ WTC में जड़े रिकॉर्ड 89 छक्के​ | Lucknow BJP leader Missing Case: 39 दिन से लापता लखनऊ के BJP नेता का सुराग नहीं, सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तक पहुंची शिकायत​ | Delimitation 2026: परिसीमन से कैसे बदलेगा देश का सियासी नक्शा? अर्जुन राम मेघवाल ने मैप से समझाया सीटों का गणित, 543 से बढ़कर 816 हो सकती हैं सीटें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

टाटा ट्रस्ट को कोर्ट से झटका, अब टाटा संस का बड़ा दांव! याचिका पर राहत से इनकार के बाद दाखिल की कैविएट​

टाटा संस ने शनिवार को बंबई हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की है, ताकि यदि दो टाटा ट्रस्ट अपील दायर करते हैं तो उसका पक्ष भी सुना जा सके. सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और आरडी टाटा ट्रस्ट को शुक्रवार को बंबई हाई कोर्ट न्यायालय से कोई राहत नहीं मिल सकी. कोर्ट ने […]

टाटा संस ने शनिवार को बंबई हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की है, ताकि यदि दो टाटा ट्रस्ट अपील दायर करते हैं तो उसका पक्ष भी सुना जा सके. सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और आरडी टाटा ट्रस्ट को शुक्रवार को बंबई हाई कोर्ट न्यायालय से कोई राहत नहीं मिल सकी. कोर्ट ने कहा था कि वह टाटा संस की 30 नवंबर की निदेशक मंडल बैठक को स्थगित करने या उस पर रोक लगाने का कोई आदेश पारित नहीं करेगी.

कैविएट एक तरह का कानूनी सुरक्षा कवच है, जो किसी पक्ष की गैरमौजूदगी में अदालत को उसके खिलाफ कोई अंतरिम या स्थगन आदेश देने से रोकता है. दोनों ट्रस्ट ने बैठक को स्थगित करने और/या चंद्रशेखरन को अपने निर्णायक मत का प्रयोग करने से रोकने का आदेश देने की मांग की थी.

दाखिल की कैविएट

मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति के अनुसार 27 नवंबर, 2026 के आदेश के संबंध में टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बंबई हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की गई है. दोनों टाटा ट्रस्ट अपील के लिए अदालतों का रुख कर सकते हैं, और यह कैविएट टाटा संस को इस मामले में अपना पक्ष रखने में मदद करेगी. बंबई हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति अभय आहूजा की पीठ ने शुक्रवार को दोनों टाटा ट्रस्ट को कोई तत्काल राहत नहीं दी और कहा कि बैठक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हो सकती है, लेकिन यह अदालत के अंतिम आदेशों के अधीन होगी.

टाटा ट्रस्ट ने बैठक को स्थगित करने या उस पर रोक लगाने, अथवा यह आदेश देने की मांग की थी कि चेयरमैन को अपने निर्णायक मत का प्रयोग करने की अनुमति न दी जाए. पीठ ने टाटा संस और मामले के अन्य प्रतिवादियों, जिनमें निदेशक मंडल के सदस्य भी शामिल हैं, को बृहस्पतिवार को दायर किए गए दो मुकदमों पर अपने जवाबी हलफनामे दाखिल करने का आदेश दिया और मामले की अगली सुनवाई 18 जनवरी, 2027 के लिए निर्धारित की.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY