गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Bollywood स्टार Sushmita Sen मना रही 51वां जन्मदिन, Miss Universe से लेकर OTT तक बनाई पहचान​ | बुमराह की गेंद पर मचा बवाल, शुभमन गिल अंपायर से करने लगे बहस! DRS में ऐसा क्या दिखा कि गंवाना पड़ा भारत को रिव्यू?​ | Azam Khan Supreme Court: आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ED की याचिका खारिज, इलाहाबाद हाईकोर्ट का जमानत आदेश बरकरार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ऊपर से ही छूने दो… जब टीवी एक्टर Ankit Gupta से की गई थी बेहद गंदी मांग​

टीवी की दुनिया में ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्हें कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ने से पहले कास्टिंग काउच जैसी बुरी स्थिति का सामना करना पड़ा है। काम देने के बदले कई अभिनेताओं से कॉम्प्रोमाइज की मांग की गई और इस सूची में मशहूर टीवी अभिनेता अंकित गुप्ता का नाम भी शामिल है। एक समय पर उनसे […]

टीवी की दुनिया में ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्हें कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ने से पहले कास्टिंग काउच जैसी बुरी स्थिति का सामना करना पड़ा है। काम देने के बदले कई अभिनेताओं से कॉम्प्रोमाइज की मांग की गई और इस सूची में मशहूर टीवी अभिनेता अंकित गुप्ता का नाम भी शामिल है। एक समय पर उनसे भी काम के बदले बेहद गलत मांग की गई थी।

बड़े सितारों का नाम लेकर बनाया गया था दबाव

‘बिग बॉस 16’ में नजर आने के बाद अंकित गुप्ता ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अपने साथ हुए इस बुरे अनुभव का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि कुछ निर्माताओं ने उनसे कहा था कि आज के कई बड़े सितारे समझौता करने के बाद ही इस इंडस्ट्री में आगे बढ़ पाए हैं और उनमें से ज्यादातर लोगों को उन्होंने ही काम दिया है।

अंकित ने बताया, “बहुत सारे लोग थे जो चाहते थे कि मैं समझौता कर लूं। उनका कहना होता था कि इंडस्ट्री में ऐसे काम नहीं मिलता है। इस दौरान उन्होंने कई बड़े नाम लिए और कहा कि हमने इन लोगों को मौका दिया है। तब मैंने साफ कह दिया था कि नहीं, मैं उन लड़कों की तरह नहीं हूं और मैं ऐसा बिल्कुल नहीं कर सकता।”

अंकित ने सुनाई आपबीती, बोले मैं हैरान रह गया था

अंकित गुप्ता ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए बताया कि वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ बहुत ही गलत तरीके से बात की थी। उन्होंने कहा, “उन्होंने मुझसे अश्लील बातें कीं और मेरे निजी अंग को छूने की इजाजत मांगी। तभी वहां मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि ठीक है, आप यह नहीं करना चाहते, लेकिन कम से कम मुझे इसे ऊपर से ही छूने दो। उनकी बातें सुनकर मैं हैरान रह गया था कि यह सब क्या हो रहा है, लेकिन मैंने किसी भी तरह का समझौता नहीं किया।”

गौरतलब है कि अंकित गुप्ता आज टीवी के जानेमाने कलाकारों में से एक हैं। उन्हें मशहूर सीरियल ‘उडारियां’ से घरघर में खास पहचान मिली और ‘बिग बॉस 16’ में भी दर्शकों ने उनके शांत और सुलझे हुए अंदाज को काफी पसंद किया था।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY