मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Voter List SSR Update: उत्तर प्रदेश समेत 4 चुनावी राज्यों में वोटर्स की संख्या बढ़ी, SSR के आंकड़ों ने चौंकाया​ | मम्मी-पापा की गोद वाली लड़ाई अलाउद्दीन तक आई, भाजपा ने राहुल गांधी से पूछा काफूर वाला सवाल​ | क्रिकेट से स्टार्टअप तक…धोनी ने कैसे बनाया 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस एम्पायर, जानें कहां-कहां लगाया है पैसा?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मुंगेर: सरकारी ऑफिस में साथी से विवाद… फिर लापता हो गया चपरासी सुरेंद्र मंडर, तलाश में SIT गठित​

Munger News: बिहार के मुंगेर जिले से एक बेहद हैरान करने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिला पंचायती राज कार्यालय में चपरासी के पद पर कार्यरत सुरेंद्र मंडल पिछले कुछ दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं. परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी के दौरान कार्यालय में ही एक सहकर्मी के साथ उनकी […]

Munger News: बिहार के मुंगेर जिले से एक बेहद हैरान करने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिला पंचायती राज कार्यालय में चपरासी के पद पर कार्यरत सुरेंद्र मंडल पिछले कुछ दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं. परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी के दौरान कार्यालय में ही एक सहकर्मी के साथ उनकी कहासुनी और मारपीट हुई थी, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा है. इस हाईप्रोफाइल मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एसआईटी का गठन कर दिया है और उनकी तलाश तेजी से की जा रही है।

जिला पंचायती राज कार्यालय में चपरासी के रूप में कार्यरत सुरेंद्र मंडल 9 नवंबर को रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी के लिए घर से निकले थे, लेकिन वे वापस घर नहीं लौटे. परिजनों और शुरुआती जानकारी के अनुसार, कार्यालय में ड्यूटी के दौरान किसी बात को लेकर सुरेंद्र मंडल की एक सहकर्मी के साथ तीखी कहासुनी हुई थी. आरोप यह भी है कि इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई और मारपीट की स्थिति बनी थी.

जब काफी खोजबीन के बाद भी सुरेंद्र मंडल का कोईता पता नहीं चला, तो परिवारवालों ने पुलिस से संपर्क किया. उनके गायब होने से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और वे सकुशल वापसी की गुहार लगा रहे हैं.

पुलिस एक्शन और एसआईटी का गठन

परिजनों की शिकायत और आवेदन के आधार पर कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में तुरंत अनुसंधान शुरू कर दिया था. मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 9 नवंबर को सुरेंद्र मंडल के लापता होने की सूचना मिली थी. कार्यालय में सहकर्मी के साथ विवाद की बात सामने आने के बाद पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. लापता कर्मचारी की तलाश के लिए एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है.

सीसीटीवी फुटेज और जांच के मुख्य बिंदु

पुलिस कार्यालय के भीतर और आसपास के रास्तों के तमाम CCTV फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कार्यालय से निकलने के बाद सुरेंद्र मंडल किस दिशा में गए थे. क्या कार्यालय के भीतर हुए विवाद और इस गायब होने के बीच कोई सीधा संबंध है? सहकर्मी के साथ हुई उस दिन की बहस की असल सच्चाई क्या थी? क्या सीसीटीवी फुटेज इस गुत्थी को सुलझाने में कोई अहम सुराग दे पाएगा? फिलहाल, पुलिस एसआईटी के माध्यम से सभी संभावित पहलुओं को खंगाल रही है और प्राथमिकता लापता कर्मचारी की सकुशल बरामदगी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY