गुरुवार, 26 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
गुलाब से गुड़हल तक…गुणों से भरपूर पांच फूल जिनको खाया जा सकता है​ | गोरखपुर के ‘तिवारी हाता’ की बहू बनेंगी उदयभान करवरिया की बेटी, विनय शंकर तिवारी के बेटे से हुई सगाई​ | खराब फॉर्म पर बोले New Zealand के कप्तान Tom Latham, रन बनाने का कोई जादुई उपाय नहीं​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गोरखपुर के ‘तिवारी हाता’ की बहू बनेंगी उदयभान करवरिया की बेटी, विनय शंकर तिवारी के बेटे से हुई सगाई​

Gorakhpur News: पूर्वांचल की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले दो चर्चित राजनीतिक परिवार अब रिश्तेदारी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. गोरखपुर के पूर्व मंत्री स्वर्गीय हरिशंकर तिवारी के परिवार और प्रयागराज के बाहुबली नेता उदयभान करवरिया का परिवार अब एक होने जा रहा है. हरिशंकर तिवारी के पोते और पूर्व विधायक […]

Gorakhpur News: पूर्वांचल की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले दो चर्चित राजनीतिक परिवार अब रिश्तेदारी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. गोरखपुर के पूर्व मंत्री स्वर्गीय हरिशंकर तिवारी के परिवार और प्रयागराज के बाहुबली नेता उदयभान करवरिया का परिवार अब एक होने जा रहा है. हरिशंकर तिवारी के पोते और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के बेटे कदर्प शंकर तिवारी की शादी उदयभान करवरिया की बेटी साक्षी से तय हुई है. बुधवार को देहरादून में दोनों की सगाई हुई. इस कार्यक्रम में दोनों परिवारों के करीबी लोग ही शामिल हुए. गुरुवार को सगाई की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं.

एकदूसरे का हाथ थामे नजर आए कदर्प और साक्षी

देहरादून में आयोजित सगाई समारोह में कदर्प शंकर तिवारी और साक्षी एक साथ स्टेज पर नजर आए. कदर्प सफारी सूट पहने हुए थे, जबकि साक्षी साड़ी में दिखाई दीं. दोनों ने एकदूसरे को अंगूठी पहनाई और परिवार के बड़ेबुजुर्गों का आशीर्वाद लिया. सगाई की रस्म से पहले साक्षी की गोद भराई का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. इस दौरान दोनों परिवारों के खास लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम में विनय शंकर तिवारी और उदयभान करवरिया भी एक साथ नजर आए.

कौन हैं कदर्प शंकर तिवारी?

कदर्प शंकर तिवारी पूर्व मंत्री स्वर्गीय हरिशंकर तिवारी के छोटे बेटे और चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के बेटे हैं. कदर्प कंस्ट्रक्शन का कारोबार करते हैं. उनका परिवार गोरखपुर के धर्मशाला बाजार स्थित तिवारी हाता में रहता है. तिवारी हाता पूर्वांचल की राजनीति में काफी चर्चित रहा है. उनके दादा हरिशंकर तिवारी चिल्लूपार विधानसभा सीट से छह बार विधायक चुने गए थे. पूर्वांचल के बाहुबली नेताओं में उनकी गिनती होती थी.

ये भी पढे़ं

कदर्प के पिता विनय शंकर तिवारी भी राजनीति में सक्रिय रहे हैं. उन्होंने 2017 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चिल्लूपार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी. इसके बाद 2021 में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए. 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर मैदान में उतरे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. उनके बड़े भाई भीष्म शंकर तिवारी संतकबीरनगर से सांसद रह चुके हैं.

राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं साक्षी

साक्षी प्रयागराज के चर्चित करवरिया परिवार से आती हैं. वह उदयभान करवरिया की छोटी बेटी हैं. उदयभान करवरिया ने 2002 में प्रयागराज की बारा विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने थे. 2007 में उन्होंने दोबारा जीत दर्ज की. हालांकि 2012 में भाजपा के टिकट पर शहर उत्तरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

उदयभान करवरिया का परिवार भी राजनीति में लंबे समय से सक्रिय है. उनकी पत्नी नीलम करवरिया मेजा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रह चुकी हैं. उनके बड़े भाई कपिल मुनि करवरिया फूलपुर से सांसद रहे हैं, जबकि छोटे भाई सूरजभान करवरिया विधान परिषद सदस्य रह चुके हैं. इस तरह गोरखपुर के तिवारी हाता और प्रयागराज के करवरिया परिवार के बीच यह रिश्ता पूर्वांचल के दो चर्चित राजनीतिक परिवारों को करीब लाने जा रहा है. दोनों की सगाई के बाद अब शादी की तैयारियों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY