Toyota Kirloskar Motor ने भारत में अपनी Innova HyCross का अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 19.59 लाख रुपये रखी गई है. इस बार MPV में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में हुआ है. अब यह फ्लेक्सफ्यूल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक के साथ आई है, जिससे गाड़ी E85 तक एथेनॉल मिला पेट्रोल इस्तेमाल कर सकती है. इस तरह यह Maruti Suzuki WagonR के साथ देश की उन चुनिंदा कारों में शामिल हो गई है, जो E85 फ्यूल पर चल सकती हैं.

डिजाइन में क्या बदला?
नई के लुक में बदलाव किए गए हैं, खासकर आगे और पीछे के हिस्से में. फ्रंट में नई LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स दी गई हैं, जिनमें Toyota Taisor जैसी DRL लाइट डिजाइन देखने को मिलती है. इसके अलावा गाड़ी में Hilux से प्रेरित चौड़ी और बॉक्सी ग्रिल दी गई है, जिसमें डायमंड आकार के एयर इनलेट्स हैं. फॉग लैंप की जगह भी बदली गई है. नीचे पतली एयर इनटेक और सिल्वर फिनिश वाली पट्टी इसके फ्रंट लुक को नया बनाती है.
साइड से गाड़ी का डिजाइन पहले जैसा ही है. इसमें बड़े दरवाजे, चौड़ी खिड़कियां और पुराने अलॉय व्हील डिजाइन मिलते हैं. पीछे डबलस्टैक्ड टेललाइट्स और बदला हुआ बंपर दिया गया है. नई MPV पांच रंगों में उपलब्ध होगी सुपर व्हाइट, प्लेटिनम व्हाइट पर्ल, सिल्वर मेटैलिक, एटीट्यूड ब्लैक माइका और ब्लैकिश एजाहा ग्लास फ्लेक.
| वेरिएंट | पेट्रोल | स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड |
|---|---|---|
| G | ₹19.99 | |
| GX | ₹19.59 | ₹23.99 |
| VX | ₹28.79 | |
| ZX | ₹31.99 |
सभी कीमतें एक्सशोरूम हैं।
केबिन में मिलेगी बड़ी स्क्रीन और आरामदायक सीटें
अंदर का डिजाइन पुराने मॉडल जैसा ही है, लेकिन नई अपहोल्स्ट्री के साथ केबिन को ताजा लुक दिया गया है. इसमें अब 12.3 इंच की बड़ी टचस्क्रीन मिलती है. इसके अलावा ड्यूलजोन ऑटोमैटिक AC, मेमोरी के साथ 8वे पावर एडजस्टेबल सीटें, वेंटिलेशन, पावर्ड ओटोमन सीटें, पैनोरमिक सनरूफ और सबवूफर के साथ 9स्पीकर JBL साउंड सिस्टम दिया गया है. ये फीचर्स G, GX, VX और ZX वेरिएंट के हिसाब से मिलेंगे. सेफ्टी के लिए छह एयरबैग और Toyota Safety Sense के फीचर्स दिए गए हैं. इनमें प्रीकोलिजन ब्रेकिंग, डायनामिक रडार क्रूज कंट्रोल, लेन ट्रेस असिस्ट और लेन डिपार्चर अलर्ट शामिल हैं.
E85 फ्यूल पर चलेगी नई Innova HyCross
नई में 2.0लीटर इंजन के साथ कंपनी का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम और eCVT गियरबॉक्स मिलता है. यह इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर मिलकर 197 hp की पावर जनरेट करते हैं. कंपनी के मुताबिक, इसकी माइलेज 22.58 kmpl तक है। ड्राइवर को Normal, Eco और Power तीन ड्राइविंग मोड मिलेंगे.
फ्लेक्सफ्यूल तकनीक की वजह से यह गाड़ी E85 यानी 85 प्रतिशत एथेनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल वाले फ्यूल पर भी चल सकती है. इसके अलावा E20 पेट्रोल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे ग्राहकों को फ्यूल के मामले में ज्यादा विकल्प मिलेंगे.