: में के प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास ने हिरासत से रिहा होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। CJP नेताओं ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।

सरकार पर आरोप
प्रवक्ता ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने बर्बरता की। हमने दिल्ली पुलिस का अमानवीय चेहरा देखा। उन्होंने सरकार पर CEC ज्ञानेश कुमार को बचाने का गंभीर आरोप लगाया।
सुप्रीम कोर्ट, मानवाधिकार आयोग कहां हैं ?
CJP प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों को कुचलने की कोशिश की। CJP के लीडर्स को प्लेन से हिरासत में लिया गया, फोन छीने गए। हमारे अधिकारों का हनन हुआ। सुप्रीम कोर्ट स्वत: संज्ञान क्यों नहीं ले रहा ? मानवाधिकार आयोग कहां है ? सौरव दास ने आशंका जताई कि उनके फोन के साथ छेड़छाड़ की गई और उन्हें हैक किया गया है।
ज्ञानेश कुमार को क्यों बचा रही सरकार ?
सौरव दास ने दावा किया कि भी सरकार पर ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रेशर बना रहा है। RSS का कहना है कि ज्ञानेश कुमार की वजह से सत्ता चली जाएगी। सौरव दास ने पूछा कि क्या ज्ञानेश कुमार को पता है कि बीजेपी शासित राज्यों में कैसे इलेक्शन कराए गए ? क्या उनके पास ऐसी कोई जानकारी है जिसकी वजह से आप इतनी फोर्स दिल्ली में लगाकर सबको नजरबंद कर रहे हो ?
साथ देने वालों को धन्यवाद
CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि जिन भी राजनीतिक पार्टियों और छात्र संगठनों ने CJP का साथ दिया, उन सभी को बहुतबहुत धन्यवाद। सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, जिन्होंने देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ाई लड़ी। उनका दिल से धन्यवाद।
ये खबर भी पढ़ें:
डरी हुई सरकार
की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना ने बताया कि सरकार डरी हुई सरकार है। हमारे बेंगलुरु जाने के बाद से ही ये शुरू हो गया था। हमारे साथियों के घर जाकर दिल्ली पुलिस डरा रही थी और धमका रही थी कि 10 अक्टूबर के प्रदर्शन में वे न जाएं। पुलिस ने हमारे साथियों के पेरेंट्स के साथ मारपीट भी की है। दिल्ली पुलिस एक पपेट की तरह काम कर रही है।