रविवार, 11 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
बोकारो के ESL प्लांट में जहरीली गैस का रिसाव, चपेट में आकर 2 कामगारों की मौत; कई बेहोश​ | 36 साल की उम्र में Bhuvneshwar Kumar की Team India में वापसी पर बोले Suresh Raina​ | पिता क्यों बना हैवान? इतनी सी बात पर ले ली बेटे की जान, UP में रिश्तों के कत्ल की कहानी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Bike Petrol Pump Mistakes: पेट्रोल भरवाते समय भूलकर न करें ये गलतियां, नहीं तो बढ़ जाएगा मेंटेनेंस खर्च​

Bike Petrol Pump Mistakes: आज के समय में पेट्रोल की कीमत धीरेधीरे आसमान छूती जा रही हैं। ऐसे में अधिक कीमतों को देखते हुए हर कोई अपनी बाइक से बेहतर माइलेज और कम मेंटेनेंस खर्च करना चाहता है। लेकिन कई लोग पेट्रोल पंप पर ईधन भरवाते समय कुछ गलतिया कर देते हैं, जिससे बिल बढ़ने […]

Bike Petrol Pump Mistakes: आज के समय में पेट्रोल की कीमत धीरेधीरे आसमान छूती जा रही हैं। ऐसे में अधिक कीमतों को देखते हुए हर कोई अपनी बाइक से बेहतर माइलेज और कम मेंटेनेंस खर्च करना चाहता है। लेकिन कई लोग पेट्रोल पंप पर ईधन भरवाते समय कुछ गलतिया कर देते हैं, जिससे बिल बढ़ने लगता है। और हम समझ नहीं पाते क्या हो रहा है, ऐसे में आइए जानते हैं, कौन कौन सी गलती न करें ?  

ये गलतियां बढ़ा सकते हैं खर्च

1. ज्यादातर लोग सिर्फ ‘जीरो’ देखने पर ध्यान देते हैं और सुरक्षा या तकनीकी पहलुओं को नजरअंदाज कर देते हैं।

2. ईधन भरवाते समय ओवरफिलिंग, मोबाइल का उपयोग और इंजन चालू रखने जैसी आदतें आपके पेट्रोल  नुकसान के साथसाथ हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है। 

3. नोजल ऑटोकट होते ही पेट्रोल भरना बंद कर देना चाहिए। टंकी को ऊपर तक भरने से बाइक का EVAP सिस्टम और चारकोल कैनिस्टर खराब हो सकता है, जिससे मेंटेनेंस खर्च बढ़ता है। साथ ही पेट्रोल छलकने और वाष्पीकरण से ईंधन बर्बाद होता है। 

4.  पेट्रोल भरवाते समय गाड़ी का इंजन चालू रखने से आग लगने का खतरा और ईंधन की बर्बादी दोनों बढ़ती है।

5. टैंक में हमेशा बहुत कम पेट्रोल रखने से आधुनिक बीएस6 बाइकों का इनटैंक फ्यूल पंप ओवरहीट होकर जल सकता है।

6. ₹100, ₹500 या ₹200 जैसे फिक्स अमाउंट या अजीब संख्या में पेट्रोल मांगने से मशीन में पहले से सेट गड़बड़ी या कम तौल की आशंका रहती है। हमेशा लीटर के हिसाब से पेट्रोल मांगना ज्यादा सुरक्षित होता है। 

कम ईधन भरवाने के नुकसान 

गाड़ी में कम इंजन ऑयल होने से इंजन के पुर्जे आपस में रगड़ खाते हैं, जिससे अत्यधिक गर्मी पैदा होती है और इंजन सीज हो सकता है।

1. तेल की कमी से पुर्जों के बीच घर्षण बढ़ता है, जिससे इंजन बहुत जल्दी गर्म हो जाता है और ओवरहीटिंग की समस्या होती है।

2. गंभीर स्थिति में सारे पुर्जे चिपक जाते हैं और इंजन पूरी तरह से बंद हो जाता है, जिसे ठीक कराने में भारी खर्च आता है।

3. यदि गाड़ी कम पेट्रोल या डीजल पर चलाई जाए, तो टैंक में लगा फ्यूल पंप गर्म होने लगता है क्योंकि उसे ठंडे रहने के लिए ईंधन की जरूरत होती है। इससे पंप और फिल्टर जाम हो सकते हैं।

4. घर्षण बढ़ने के कारण इंजन पर ज्यादा लोड पड़ता है, जिससे गाड़ी की ईंधन दक्षता कम हो जाती है और पेट्रोलडीजल की खपत बढ़ जाती है।

5. पेट्रोल बहुत कम होने पर टैंक के तल में जमा कचरा और गंदगी सीधे इंजन के फ्यूल इंजेक्टर में पहुंच जाती है, जिससे गाड़ी बीच रास्ते में बंद हो सकती है।

बेहतर माइलेज पाने और इंजन सुरक्षित रखने के उपाय

वाहन का बेहतर माइलेज पाने और इंजन सुरक्षित रखने के लिए फ्यूल टैंक से जुड़ा सबसे सही नियम यह है कि, पेट्रोल या डीजल हमेशा ऑटोकट तक ही भरवाएं और टैंक को कभी भी पूरी तरह खाली या रिजर्व में न जाने दें। इसके अलावा अगर आप बारबार ब्रेक लगाएंगे, या फिर लगातार क्लच दबाएंगे तो माइलेज कम हो सकता है। अगर आपको बेहतर माइलेज  चाहिए तो सही तरह से ड्राइविंग करना जरूरी है। 

1. फ्यूल टैंक को न तो ओवरफ्लो करें और न ही ऑटोकट के  ऊपर तक भरवाएं। ज्यादा भरने से वाष्प और आग का खतरा रहता है।

2. विशेषज्ञों के अनुसार, गाड़ी में ईंधन का स्तर आधा होने पर या कम से कम 30%40% रहने पर दोबारा फ्यूल डलवा लेना बेहतर माना जाता है। 

3. अग्रैसिव ड्राइविंग से तेल की खपत बढ़ जाती है, इसलिए शांत रहते हुए ड्राइविंग करनी चाहिए।

4. गाड़ी की नियमित सर्विस करवाएं, इसमें इंजन ऑयल और एयर फिल्टर बदलना शामिल है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY