: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगातार तीसरे दिन भी जारी है। गुरुवार शाम राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसद राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। राजघाट के गेट पर विपक्षी नेताओं को करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उन्हें भीतर जाने की परमिशन दी।

#WATCH | INDIA bloc protest | Congress chiefRajya Sabha LoP Mallikarjun Kharge, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra and other INDIA bloc leaders paid tribute to Mahatma Gandhi at Raj Ghat.
— ANI October 8, 2026
राजघाट पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि INDIA गठबंधन के सांसद राजघाट जाकर शांतिपूर्वक बैठेंगे और प्रार्थना करेंगे। उनका कहना है कि वे महात्मा गांधी से प्रार्थना करेंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को सद्बुद्धि मिले।
वोट चोरी और चुनाव आयोग का मुद्दा
विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। INDIA ब्लॉक का आरोप है कि चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई है और इसी मुद्दे को लेकर लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है।
#WATCH | INDIA bloc protest | Delhi: Congress chiefRajya Sabha LoP Mallikarjun Kharge, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra and other INDIA bloc leaders leave from Raj Ghat after paying tribute to Mahatma Gandhi. pic.twitter.com/5dLM6N5tNA
— ANI October 8, 2026
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बोले BJP आजादी छीन रही
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाई थी, जबकि उनके मुताबिक BJP आजादी और लोकतंत्र को छीनने का काम कर रही है। उन्होंने महंगाई और युवाओं से जुड़े मुद्दों को भी उठाया।
राजघाट पर पुलिस ने लगाया प्रतिबंध
दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को राजघाट पर किसी भी तरह से जुटने पर रोक लगा दी है। इसके बावजूद INDIA ब्लॉक के सांसद राजघाट जा रहे हैं। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।
CEC के इस्तीफे की मांग पर अड़ा विपक्ष
कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का रुख नहीं बदला है। INDIA ब्लॉक का कहना है कि वह इस मांग को लेकर सड़कों पर अपना विरोध जारी रखेगा।