मंगलवार, 24 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में चली गोली, युवक का पेट चीरते हुए महिला को लगी; ​अमृतसर में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप​ | Chahal Joins BJP: BJP में एंट्री करते ही चहल पर प्रियंका चतुर्वेदी का तंज, बोलीं- ‘अपना शुगर डैडी मिल गया!’​ | मीठा खाते ही पानी पीने की है आदत? ये कितना सही, कितना गलत? डॉक्टर से जानें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Chahal Joins BJP: BJP में एंट्री करते ही चहल पर प्रियंका चतुर्वेदी का तंज, बोलीं- ‘अपना शुगर डैडी मिल गया!’​

: क्रिकेट के मैदान पर अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को चकमा देने वाले युजवेंद्र चहल अब राजनीति की पिच पर उतर गए हैं। चहल ने भारतीय जनता पार्टी के साथ अपनी नई पारी शुरू कर दी है। पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है। लेकिन राजनीति में कदम […]

: क्रिकेट के मैदान पर अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को चकमा देने वाले युजवेंद्र चहल अब राजनीति की पिच पर उतर गए हैं। चहल ने भारतीय जनता पार्टी के साथ अपनी नई पारी शुरू कर दी है। पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है। लेकिन राजनीति में कदम रखते ही चहल को विपक्ष की ओर से तीखे तंज का सामना करना पड़ा है।

शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ‘ टीशर्ट विवाद फिर चर्चा में आ गया। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘लगता है उसे अपना शुगर डैडी मिल गया है।’ उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक नई बहस छेड़ दी है।

BJP में शामिल हुए युजवेंद्र चहल, OBC मोर्चा में मिली जिम्मेदारी

युजवेंद्र चहल ने 21 नवंबर को BJP में शामिल होने के बाद अपनी नई राजनीतिक पारी का आगाज किया। पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया है। उन्हें दिल्ली से इस जिम्मेदारी के लिए चुना गया है। चहल ने BJP के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य से मुलाकात भी की थी। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया , गृह मंत्री अमित शाह), BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अमरपाल मौर्य का आभार जताया।चहल ने पार्टी में जगह और सम्मान देने के लिए BJP नेतृत्व का धन्यवाद किया। इस नियुक्ति के साथ ही क्रिकेट के मैदान पर अपनी पहचान बनाने वाले चहल की राजनीतिक पारी की शुरुआत हो गई है।


चहल की BJP में एंट्री पर प्रियंका चतुर्वेदी का तंज, ‘अपना शुगर डैडी मिल गया!’

चहल की राजनीतिक एंट्री की खबर सामने आते ही शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने X पर लिखा, ‘Seems like he found his own sugar daddy. IYKYK.’ यानी, ‘लगता है उसे अपना शुगर डैडी मिल गया है। जो समझते हैं, वे समझ गए।’ प्रियंका की इस टिप्पणी को चहल के पुराने ‘Be Your Own Sugar Daddy’ टीशर्ट विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। उनका यह तंज देखते ही देखते चर्चा में आ गया। हालांकि, प्रियंका ने अपने पोस्ट में सीधे तौर पर टीशर्ट का जिक्र नहीं किया था।

क्या है चहल का ‘Sugar Daddy’ टीशर्ट विवाद?

दरअसल, युजवेंद्र चहल और उनकी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक के दौरान यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। तलाक की आखिरी सुनवाई के दिन चहल ‘Be Your Own Sugar Daddy’ लिखी टीशर्ट पहनकर पहुंचे थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस टीशर्ट को लेकर खूब चर्चा हुई थी।

अब चहल की राजनीतिक एंट्री के बाद प्रियंका चतुर्वेदी ने इसी पुराने विवाद का संदर्भ देते हुए उन पर निशाना साधा है। लेकिन इस बार मामला सिर्फ एक सोशल मीडिया पोस्ट तक सीमित नहीं रहा। प्रियंका ने चहल की सार्वजनिक जिम्मेदारी और उनके पुराने व्यवहार पर भी सवाल उठाए।

‘राजनीति में आने के बाद जिम्मेदारी भी बढ़ती है’, प्रियंका ने क्यों उठाए सवाल?

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि जब चहल सिर्फ क्रिकेटर थे, तब उन्होंने इस मामले पर ज्यादा कुछ नहीं कहा। लेकिन अब राजनीति में आने के बाद उनकी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। प्रियंका के मुताबिक, चहल की टीशर्ट से ऐसा लगा जैसे उनकी पूर्व पत्नी सिर्फ पैसे और गुजाराभत्ता चाहती थीं। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में तलाक के बाद महिलाओं को कई तरह की बातें सुननी पड़ती हैं और उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में किसी मशहूर व्यक्ति को अपने शब्दों और कामों का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि लोगों पर उनका असर पड़ता है।

क्रिकेट के बाद अब राजनीति में चहल की नई पारी

युजवेंद्र चहल भारतीय क्रिकेट के जानेमाने लेग स्पिनर हैं। उन्होंने भारत के लिए वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है और IPL में भी अपनी गेंदबाजी से खास पहचान बनाई है। अब BJP के ओबीसी मोर्चा में मिली जिम्मेदारी के साथ वह राजनीति में भी कदम रखने जा रहें हैं। लेकिन शुरुवात में ही प्रियंका चतुर्वेदी की इस टिप्पणी से एक नई बहस छिड़ गई है। 
 सवाल सिर्फ चहल की BJP में एंट्री का नहीं, बल्कि यह भी है कि राजनीति में कदम रखने के बाद किसी चर्चित खिलाड़ी की सार्वजनिक छवि और जिम्मेदारी को किस नजरिए से देखा जाएगा। फिलहाल चहल की ओर से प्रियंका चतुर्वेदी के इस तंज पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़े:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY