मंगलवार, 24 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में चली गोली, युवक का पेट चीरते हुए महिला को लगी; ​अमृतसर में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप​ | Chahal Joins BJP: BJP में एंट्री करते ही चहल पर प्रियंका चतुर्वेदी का तंज, बोलीं- ‘अपना शुगर डैडी मिल गया!’​ | मीठा खाते ही पानी पीने की है आदत? ये कितना सही, कितना गलत? डॉक्टर से जानें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

यूपी चुनाव 2027 में कौन होगा BJP का सीएम फेस? डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- कमल का फूल​

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश चुनाव में बीजेपी के सीएम फेस को लेकर बड़ा बयान दिया है. जौलान में केशव प्रसाद मौर्य ने संवाददाताओं के सवाल के जवाब देते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार लगातार कमल खिलेगा. वहीं, 2027 के मुख्यमंत्री पद को लेकर उन्होंने […]

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश चुनाव में बीजेपी के सीएम फेस को लेकर बड़ा बयान दिया है. जौलान में केशव प्रसाद मौर्य ने संवाददाताओं के सवाल के जवाब देते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार लगातार कमल खिलेगा. वहीं, 2027 के मुख्यमंत्री पद को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा कमल का फूल होगा. 2020 हजार रुपए दिसंबर में देने की बात पर उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान में हमेशा भाजपा आगे रही है.

केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सपाकांग्रेस के गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा, वे चाहें तो खिचड़ी पका लें, चाहें उनकी खिचड़ी कच्ची रह जाए यानी वे गठबंधन करें या गठबंधन न करें लेकिन सपाकांग्रेस आने वाली नहीं है और भाजपा सत्ता से जाने वाली नहीं है. 2027 में भी तीसरी बार भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी की साइकिल को जनता पंचर कर देगी.

फिलहाल खबर अपडेट की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY