मंगलवार, 24 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में चली गोली, युवक का पेट चीरते हुए महिला को लगी; ​अमृतसर में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप​ | Chahal Joins BJP: BJP में एंट्री करते ही चहल पर प्रियंका चतुर्वेदी का तंज, बोलीं- ‘अपना शुगर डैडी मिल गया!’​ | मीठा खाते ही पानी पीने की है आदत? ये कितना सही, कितना गलत? डॉक्टर से जानें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पुरानी रंजिश में चली गोली, युवक का पेट चीरते हुए महिला को लगी; ​अमृतसर में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप​

पंजाब के ​अमृतसर में एक बार फिर दिन दहाड़े फायरिंग का मामला सामने आया है. इस वारदात में गोली एक युवक के पेट को चीरते हुए पीछे खड़ी बुजुर्ग महिला को लगी. आनन फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया है. वारदात अमृतसर के थाना […]

पंजाब के ​अमृतसर में एक बार फिर दिन दहाड़े फायरिंग का मामला सामने आया है. इस वारदात में गोली एक युवक के पेट को चीरते हुए पीछे खड़ी बुजुर्ग महिला को लगी. आनन फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया है. वारदात अमृतसर के थाना छेहरटा में आते गुरु की वडाली मोहल्ले का है. दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में दहशत की स्थिति है.

पुलिस के मुताबिक बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों के निशाने पर गली में खड़ा युवक था. इस हमले में गोली युवक के पेट को चीरते हुए पार निकल गई और पीछे खड़ी एक बुजुर्ग महिला को जा लगी. इस वारदात में महिला की मौत हो गई है. मृत महिला की पहचान 65 वर्षीय दलबीर कौर के रूप में हुई है.

युवक की हालत गंभीर

इस वारदात में जख्मी युवक की हालत गंभीर है. अस्पताल में उपचाराधीन युवक सिमरजीत सिंह उर्फ गोला ने बताया कि वह रोज की तरह नहाधोकर अपने घर के बाहर गली में खड़ा था. इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात युवक आए और हालचाल पूछकर आगे निकल गए. फिर थोड़ी ही देर बाद वापस लौटकर किसी ‘इंद्र’ नाम के व्यक्ति के बारे में पूछते हुए इस वारदात को अंजाम दिया.

‘सनी और लोधी माजरे’ से क्या कनेक्शन?

सिमरजीत के अनुसार, भागते समय हमलावरों ने गालीगलौज करते हुए खुद को ‘सनी और लोधी माजरे’ के बंदे बताया. सिमरजीत के मुताबिक वडाली के इन युवकों के साथ उसकी पहले से रंजिश और लड़ाईझगड़ा चल रहा था. उधर, घटना में मृत महिला दलबीर कौर के परिवार में मातम पसरा हुआ है. मृतका की बहू दमनप्रीत कौर और पोती हरलीन कौर ने बताया कि गोली दलबीर कौर की जांघ में लगी है.

रिपोर्ट: ललित कुमार, अमृतसर

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY