रविवार, 22 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Ujjain में वैकुंठ चतुर्दशी पर Harihar Milan आज, महाकाल सौंपेंगे सृष्टि की बागडोर​ | UP Police Transfer List: यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 144 डिप्टी एसपी के तबादले, देखें लिस्ट​ | अफीम और डोडा तस्करी का वांटेड आरोपी सुरेंद्र साहू पलामू से गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Siddharthnagar Vivad: सिद्धार्थनगर में BJP सांसद जगदंबिका पाल और NDA विधायक विनय वर्मा के समर्थक भिड़े, मंच पर जमकर मारपीट, पुलिस ने संभाला​

: के सिद्धार्थनगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल और अपना दल विधायक विनय वर्मा के समर्थक आपस में भिड़ गए। कार्यक्रम के मंच पर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान जमकर लातघूंसे चले और विधायक के एक समर्थक […]

: के सिद्धार्थनगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल और अपना दल विधायक विनय वर्मा के समर्थक आपस में भिड़ गए। कार्यक्रम के मंच पर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान जमकर लातघूंसे चले और विधायक के एक समर्थक का कुर्ता फट गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने बीचबचाव कर हालात संभाले।

सांसद को न्योता नहीं मिलने से नाराज थे समर्थक

घटना जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर बढ़नी ब्लॉक की है। यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 19.66 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया जाना है। इसके लिए शनिवार सुबह 10 बजे शिलान्यास और भूमिपूजन का कार्यक्रम रखा गया था। शोहरतगढ़ सीट से अपना दल विधायक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। बताया जा रहा है कि डुमरियागंज से भाजपा सांसद को कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता नहीं दिया गया था। हालांकि, वह भूमिपूजन से पहले ही कार्यक्रम स्थल पहुंच गए। रास्ते में समर्थकों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए सांसद अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे।

विधायक समर्थकों की नारेबाजी पर बढ़ा विवाद

कार्यक्रम के दौरान विधायक के समर्थक प्रदीप कमलापुरी मंच से ‘विकास पुरुष विधायक विनय वर्मा जिंदाबाद’ के नारे लगाने लगे। यह सुनकर सांसद ने प्रदीप की तरफ हाथ उठाकर इशारा किया। इसी बीच सांसद के समर्थक मंच पर चढ़ गए और प्रदीप कमलापुरी के साथ मारपीट करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लातघूंसे चलने लगे। विधायक के एक समर्थक का कुर्ता भी फट गया। मौके पर मौजूद मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, एसडीएम सदर और पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव कर स्थिति को संभाला। काफी देर तक समझाने के बाद मामला शांत हुआ। बाद में विधायक ने अपनी पत्नी और सांसद जगदंबिका पाल के साथ भूमिपूजन किया।

ये खबर भी पढ़ें: 

सांसद प्रतिनिधि बोले विधायक ले रहे थे कार्यक्रम का श्रेय

सांसद प्रतिनिधि रिंकू पाल ने कहा कि विधायक विनय वर्मा इस कार्यक्रम का श्रेय अकेले लेना चाह रहे थे। नियमानुसार किसी कार्यक्रम में सांसद को पांच दिन पहले बुलाने का प्रावधान है, लेकिन पोस्टर में भी सांसद का नाम नहीं था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्यक्रम जारी होने के समय सांसद को इसकी जानकारी दी गई। इसके बावजूद पोस्टर पर उनका नाम नहीं लिखा गया। इसी बात से सांसद के समर्थक नाराज थे। इसी नाराजगी के चलते कार्यक्रम के दौरान विवाद हुआ।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY