बुधवार, 2 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Duleep Trophy सेमीफाइनल में North Zone को 7 विकेट से हराकर South Zone फाइनल में पहुंचा​ | भारत में पहली बार कब बनी महिला यूनिवर्सिटी, कहां से आया आइडिया? अब बिहार में हुआ ऐलान​ | रामलला के वकील से भूमि पूजन के यजमान तक… कौन हैं मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्य मदन-महेश और निर्मला यादव?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ICC Test Rankings: Shubman Gill और बुमराह को नुकसान, पडिक्कल 54वें स्थान पर पहुंचे​

भारतीय कप्तान शुभमन गिल बुधवार को जारी आईसीसी की टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में दो पायदान और जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों की रैंकिंग में एक पायदान नीचे खिसक गए, जबकि देवदत्त पडिक्कल 54वें स्थान पर पहुंचने में सफल रहे। श्रीलंका दौरे पर तीन पारियों में केवल एक अर्धशतक लगाने वाले गिल दो स्थान नीचे नौवें नंबर […]

भारतीय कप्तान शुभमन गिल बुधवार को जारी आईसीसी की टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में दो पायदान और जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों की रैंकिंग में एक पायदान नीचे खिसक गए, जबकि देवदत्त पडिक्कल 54वें स्थान पर पहुंचने में सफल रहे। श्रीलंका दौरे पर तीन पारियों में केवल एक अर्धशतक लगाने वाले गिल दो स्थान नीचे नौवें नंबर पर खिसक गए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में सातवें स्थान पर शीर्ष भारतीय बल्लेबाज बने हुए हैं।

यशस्वी जायसवाल की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह भारतीय सलामी बल्लेबाज 11वें स्थान पर है। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में दो शतक की मदद से 328 रन बनाने वाले पडिक्कल पांच पायदान ऊपर 54वें स्थान पर पहुंच गए। दिग्गज तेज गेंदबाज बुमराह ने हालांकि टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में अपना दूसरा स्थान गंवा दिया है।

अब वह ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क और न्यूजीलैंड के मैट हेनरी के बाद तीसरे स्थान पर हैं। बुमराह घुटने में चोट के कारण श्रीलंका दौरे पर नहीं जा पाए थे। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है, लेकिन उनकी उपलब्धता फिटनेस मंजूरी मिलने पर निर्भर है।

भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा अपने इस शानदार प्रदर्शन के दम पर बल्लेबाजों की रैंकिंग में 29 पायदान ऊपर 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY