Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के बाद हालात गंभीर बने हुए हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने नेपाल में मौजूद प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर निगरानी और राहत प्रयास तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर नेपाल में छत्तीसगढ़ के नागरिक की लगातार जानकारी जुटाई जा रही है।

अब तक प्रदेश से जुड़े 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई है। इनमें 2 के परिजनों से संपर्क हो चुका है, रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित हैं और वापस लौटने के लिए रवाना हो चुके हैं, जबकि बिलासपुर और सरगुजा से जुड़े 2 नागरिक अब भी लापता बताए जा रहे हैं। सरकार नेपाल बाढ़ रेस्क्यू को लेकर नेपाल प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियों के संपर्क में है।
मोनिका यादव के परिजनों से संपर्क
रायपुर के महादेव घाट निवासी मोनिका यादव 22 अगस्त को नेपाल गई थीं। नेपाल आपदा के बाद उनके लापता होने और परिवार से संपर्क टूटने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद प्रशासन ने उनकी जानकारी जुटाने के लिए संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों से संपर्क किया।
अब प्रशासन के अनुसार मोनिका यादव के परिजनों से संपर्क स्थापित हो चुका है। उनकी स्थिति को लेकर संबंधित स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है और उपलब्ध सूचनाओं का सत्यापन किया जा रहा है। नेपाल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों की जानकारी जुटाने के लिए प्रशासन लगातार समन्वय कर रहा है।
मंजू राय चौधरी की भी जानकारी मिली
बिलासपुर की 65 वर्षीय मंजू राय चौधरी कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल गई थीं। नेपाल बाढ़ अपडेट के बीच उनके बारे में भी चिंता बढ़ गई थी। प्रशासन के मुताबिक अब उनके परिजनों से संपर्क स्थापित हो गया है। संबंधित अधिकारी उनकी स्थिति से जुड़ी जानकारी जुटाने और जरूरी समन्वय में लगे हुए हैं। नेपाल में नेपाल भूस्खलन और बाढ़ से कई इलाकों में संपर्क प्रभावित हुआ है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के लापता नागरिक और सुरक्षित लोगों से जुड़ी जानकारी लगातार जुटाई जा रही है।
प्रियंका और डॉ. मीना अब भी लापता
बिलासपुर निवासी 39 वर्षीय प्रियंका चौधरी के नेपाल में लापता होने की सूचना है। वे फिनलैंड की नागरिक हैं। उनके परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर प्रशासन संबंधित एजेंसियों के संपर्क में है और उनकी सुरक्षित तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
वहीं, सरगुजा निवासी डॉ. मीना गुप्ता भी नेपाल में लापता हैं। वे यूनाइटेड किंगडम की नागरिक हैं। उनका अंतिम ज्ञात स्थान रसुवागढ़ी बॉर्डर स्थित इमिग्रेशन कार्यालय, नेपालचीन सीमा बताया गया है। दोनों की तलाश के लिए नेपाल रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़ी एजेंसियों और अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है।
रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित
रायपुर के माना क्षेत्र के रहने वाले दिनेश ओझा, प्रेम सिंह जगत, नारायण सेन, यतेंद्र प्रकाशी और दिनेश सिंह ठाकुर के सुरक्षित होने की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक पांचों नागरिक 21 अगस्त को नेपाल गए थे। अब वे सुरक्षित हैं और रायपुर लौटने के लिए रवाना हो चुके हैं। नेपाल बाढ़ के बीच इन पांचों नागरिकों के सुरक्षित होने की खबर से उनके परिवारों ने राहत की सांस ली है। छत्तीसगढ़ सरकार नेपाल में मौजूद प्रदेश के नागरिकों की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।
सरकार ने जारी किए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर
छत्तीसगढ़ सरकार नेपाल में फंसे या लापता नागरिकों की जानकारी जुटाने के लिए नेपाल प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियों के संपर्क में है। नेपाल राहत अभियान के तहत जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के बीच लगातार जानकारी साझा की जा रही है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि नेपाल गए किसी छत्तीसगढ़ निवासी के संबंध में जानकारी मिलने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
किसी भी मदद या जानकारी के लिए नेपाल इमरजेंसी हेल्पलाइन के तहत टोल फ्री नंबर 1070 और कंट्रोल रूम 07712223471 पर संपर्क किया जा सकता है। सरकार ने कहा है कि नेपाल बाढ़ रेस्क्यू के बीच प्रभावित नागरिकों और उनके परिवारों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।