मंगलवार, 25 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
यशस्वी जायसवाल पर मंडराया ICC से लाइफ बैन का खतरा तो बचाव में आए कोच सितांशु कोटक, बताई किसकी थी लड़ाई में गलती​ | तंदूर की नहीं पड़ेगी जरूरत, घर पर बनाए बाजार जैसे कुल्चे, पानी में होंगे तैयार​ | India vs Sri Lanka Test: Prasidh Krishna और Manav Suthar की घातक गेंदबाजी से बैकफुट पर श्रीलंका, जीत के करीब Team India​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

डाइजेशन को इंप्रूव करेंगी ये 5 हर्बल चाय, सेहत को होते हैं इससे कई फायदे​

सुबह की शुरुआत के लिए अदरक और मिंट यानी पुदीना की चाय बेस्ट रहती है, क्योंकि ये मॉर्निंग सिकनेस को कम करने में भी मदद करती है. दरअसल कुछ लोगों को सुबह में जी मिचलाने की समस्या होती है, जिसे मॉर्निंग सिकनेस कहा जाता है. ये आपको सुकून भी महसूस कराती है और डाइजेशन को […]

सुबह की शुरुआत के लिए अदरक और मिंट यानी पुदीना की चाय बेस्ट रहती है, क्योंकि ये मॉर्निंग सिकनेस को कम करने में भी मदद करती है. दरअसल कुछ लोगों को सुबह में जी मिचलाने की समस्या होती है, जिसे मॉर्निंग सिकनेस कहा जाता है. ये आपको सुकून भी महसूस कराती है और डाइजेशन को भी फायदा देती है.
Photo Credit: Getty Images

डाइजेशन को इंप्रूव करने के लिए आप लेमन ग्रास की चाय बनाकर पी सकते हैं. इसकी हल्की खटास भरी और मिट्टी की सौंधी सुगंध मन को सुकून पहुंचाती है. दोपहर के ब्रेक के लिए ये एक बढ़िया ऑप्शन है. बस अपने किचन गार्डन से थोड़ी सी लेमन ग्रास तोड़ें और चाय बनाकर तैयार कर लें.
Photo Credit: Getty Images

बारिश के दौरान लोगों को अक्सर बारबार पेट में ऐंठन होने की समस्या हो जाती है. ऐसे में नींबू वाली चाय पीने से काफी राहत मिलती है. आप चाहे तो चाय पत्ती उबालें और उसे छानने के बाद नींबू का रस निचोड़कर पिएं. इसमें आप थोड़ा सा शहद भी एड कर सकते हैं.
Photo Credit: Getty Images

आप मानसून के दौरान अपने रूटीन में कैमोमाइल टी शामिल कर सकते हैं. ये एक फूल होता है, जिसको उबालकर चाय बनाई जाती है. मार्केट से आप इन ड्राई फूलों का पैकेट खरीद सकते हैं. डिनर करने के बाद आप इस चाय को पी सकते हैं जो पाचन में मदद करने के साथ ही मन को सुकून पहुंचाती है और अच्छी नींद में मदद करती है.
Photo Credit: Getty Images

डाइजेशन को दुरुस्त रखने के लिए सौंफ की चाय पीना चाहिए. ये बेहतरीन रिजल्ट देती है. अगर भारीपन महसूस हो रहा हो तो आप इसे खाने के बाद भी पी सकते हैं. वहीं मॉर्निंग सिकनेस के लिए भी सौंफ की चाय फायदा करती है.
Photo Credit: Getty Images

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY