बुधवार, 2 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
कर्म करो, फल की चिंता मत करो… GenZ को कान्हा जी से क्या सीखना चाहिए?​ | NSA डिटेंशन रद्द और 5 लाख मुआवजा… नोएडा श्रमिक आंदोलन मामले में आकृति चौधरी को हाई कोर्ट से बड़ी राहत​ | वायुसेना में कैसे बनते हैं एयर वाइस मार्शल, क्या है इनका काम? शक्ति शर्मा ने रचा इतिहास​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Netflix पर रिलीज होगा Zakir Khan का नया स्टैंड-अप स्पेशल PAPA YAAR​

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान एक बार फिर अपने खास अंदाज से दर्शकों को हंसाने के साथसाथ इमोशनल करने के लिए तैयार हैं। उनका नया स्टैंडअप स्पेशल पापा यार जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाला है। यह जाकिर के अब तक के सबसे निजी और इमोशनल प्रोजेक्ट्स में से एक है। इस शो में […]

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान एक बार फिर अपने खास अंदाज से दर्शकों को हंसाने के साथसाथ इमोशनल करने के लिए तैयार हैं। उनका नया स्टैंडअप स्पेशल पापा यार जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाला है। यह जाकिर के अब तक के सबसे निजी और इमोशनल प्रोजेक्ट्स में से एक है। इस शो में जाकिर खान अपने पिता के साथ रिश्ते, बचपन की यादों और समय के साथ बदलते इस रिश्ते के बारे में बात करते नजर आएंगे। पापा यार 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।

पिता और बच्चे के बदलते रिश्ते की कहानी

पापा यार में जाकिर खान यह बताने की कोशिश करेंगे कि उम्र बढ़ने के साथ पिता और बच्चे का रिश्ता किस तरह बदलता है। बचपन में पिता हमें सिर्फ एक पैरेंट नजर आते हैं, लेकिन बड़े होने के बाद हम उन्हें एक इंसान के तौर पर समझने लगते हैं। उनके भी अपने सपने, डर, परेशानियां और कमियां होती हैं। जाकिर का यह शो उस खूबसूरत बदलाव को दिखाता है, जब पिता सिर्फ अभिभावक नहीं रहते, बल्कि धीरेधीरे दोस्त और हमराज भी बन जाते हैं।

पिता की सीख को आज समझते हैं जाकिर

जाकिर खान ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि बचपन में वह अक्सर अपने पिता की सीख और उनके बताए मूल्यों से सहमत नहीं होते थे। लेकिन आज उन्हें महसूस होता है कि जिस नींव पर वह खड़े हैं, उसे बनाने में उनके पिता की अहम भूमिका रही है। जाकिर के मुताबिक, पापा यार उनके लिए उन सभी पिताओं को धन्यवाद कहने का एक तरीका है, जो बिना कुछ कहे अपने बच्चों की जिंदगी और व्यक्तित्व को आकार देते हैं।

दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचेगी जाकिर की कहानी

नेटफ्लिक्स पर अपने इस स्पेशल के प्रीमियर को लेकर जाकिर खान काफी उत्साहित हैं। उनका मानना है कि नेटफ्लिक्स की ग्लोबल पहुंच के जरिए उनके निजी अनुभव और कहानियां दुनिया के अलगअलग हिस्सों में रहने वाले दर्शकों तक पहुंचेंगी। जाकिर ने दर्शकों से इस शो को परिवार के साथ देखने की अपील भी की है। उन्हें उम्मीद है कि पापा यार देखने के बाद कई लोग अपने पिता को याद करेंगे और शायद उन्हें फोन भी करेंगे।

हंसी के साथ इमोशंस का तड़का

जाकिर खान के इस नए स्टैंडअप स्पेशल में उनका वही जानापहचाना अंदाज देखने को मिलेगा, जिसके लिए वह दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। हालांकि इस बार उनकी कॉमेडी के साथ पिता, बचपन और रिश्तों से जुड़ी भावनाएं भी देखने को मिलेंगी। पापा यार उन यादों और अनकही बातों की कहानी है, जिन्हें शायद हम अपने मातापिता से काफी पहले साझा कर सकते थे। जाकिर खान का यह स्टैंडअप स्पेशल 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY