गुरुवार, 23 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
किस महीने में जन्मे लोग होते हैं सबसे ज्यादा जलनखोर? ज्योतिष से जानें रैंकिंग​ | दिल्ली पुलिस के एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ड्यूटी से हटाए गए, महिला को थप्पड़ मारने के बाद हाईकोर्ट तक पहुंचा मामला​ | अमेरिका के डिफेंस बजट के आगे बौने हुए दुनिया के 178 देश, पाकिस्तान की GDP से 3 गुना ज्यादा होगा खर्च​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

औरंगाबाद में नेपाल की महिला से गैंगरेप… दरिंदगी के बाद मुंह पर फेंके 100 रुपये, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार​

Aurangabad Crime News: बिहार के औरंगाबाद जिला मुख्यालय स्थित नगर थाना क्षेत्र में एक बेहद खौफनाक घटना घटी है. नेपाल की रहने वाली एक विवाहिता के साथ सिंचाई कॉलोनी के पास स्थित एक सुनसान जर्जर भवन में सामूहिक दुष्कर्म किया गया. इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को सौ रुपये का नोट […]

Aurangabad Crime News: बिहार के औरंगाबाद जिला मुख्यालय स्थित नगर थाना क्षेत्र में एक बेहद खौफनाक घटना घटी है. नेपाल की रहने वाली एक विवाहिता के साथ सिंचाई कॉलोनी के पास स्थित एक सुनसान जर्जर भवन में सामूहिक दुष्कर्म किया गया. इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को सौ रुपये का नोट देकर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दो बालिग आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है.

पीड़िता के अनुसार, वह मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है और करीब तीन साल पहले उसकी शादी एक चाय बेचने वाले व्यक्ति से हुई थी. पीड़िता ने बताया कि 21 जुलाई की शाम करीब 5 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ी थी. इसी दौरान उसी के मोहल्ले का रहने वाला 15 वर्षीय नाबालिग आया और बच्चे को घुमाने का बहाना बनाकर उसे अपने ईरिक्शा में बैठा लिया. टोटो में पहले से दो युवक जीतू उर्फ पाली और अभिषेक कुमार सवार थे. दोनों औरंगाबाद में ही टोटो चलाते हैं.

जर्जर भवन में दिया वारदात को अंजाम, बच्चे को दिया मोबाइल

आरोपी महिला और उसके बच्चे को लेकर पहले बाईपास की ओर गए और फिर औरंगाबाद लौट आए. सोन कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के पास एक पुराने जर्जर भवन में तीनों आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और जबरन शारीरिक संबंध बनाया. वारदात के दौरान आरोपी महिला के छोटे बच्चे का रोना बंद कराने के लिए उसे मोबाइल फोन देकर चुप रखे हुए थे. दरिंदगी के बाद आरोपी महिला को पानी की टंकी के पास छोड़कर फरार हो गए. जाते समय वो पीड़िता के मुंह पर 100 रुपये फेंककर गए.

2 आरोपी जेल भेजे गए, नाबालिग बाल सुधार गृह भेजा गया

घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी शुरू की. गिरफ्तार बालिग आरोपियों की पहचान महुआ शहीद मोहल्ला निवासी राकेश कुमार और नवादा निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और अदालत में उसके बयान दर्ज कराए. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है, जबकि नाबालिग को सुरक्षित स्थान भेजा गया है. इस मामले में स्पीडी ट्रायल के तहत आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY