गुरुवार, 23 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
गोरखपुर से पढ़ाई, रिटायरमेंट के बाद राजनीति में एंट्री, कौन थे स्कूटी से विधानसभा जाने वाले आलम बदी​ | शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 350 अंक से अधिक लुढ़का​ | Protein Diet Tips: क्या ज्यादा प्रोटीन खाने से सेहत को नुकसान होता है? एक्सपर्ट से जानें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दिल्ली पुलिस के एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ड्यूटी से हटाए गए, महिला को थप्पड़ मारने के बाद हाईकोर्ट तक पहुंचा मामला​

नई दिल्ली: जंतरमंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान एक महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस के एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा को प्रदर्शन स्थल की ड्यूटी से हटा दिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन्हें वापस उनके मूल तैनाती स्थल भेज दिया गया है। हालांकि, पुलिस की […]

नई दिल्ली: जंतरमंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान एक महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस के एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा को प्रदर्शन स्थल की ड्यूटी से हटा दिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन्हें वापस उनके मूल तैनाती स्थल भेज दिया गया है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

सोमवार को संसद मार्च के दौरान भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया था। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा एक महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारते दिखाई दिए। वीडियो वायरल होने के बाद इस घटना को लेकर विवाद बढ़ गया।

हाईकोर्ट में भी उठा मामला
बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने इस घटना का जिक्र किया। उन्होंने अदालत से कहा कि सार्वजनिक वीडियो में एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा एक महिला को बिना किसी उकसावे के थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अदालत से अधिकारी को जवाबदेह ठहराने की मांग की। इस मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस से जवाब मांगा है और घटना से जुड़े सीसीटीवी व अन्य वीडियो सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।

संसद मार्च में हुई थी झड़प
20 जुलाई को CJP के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान पुलिस ने कानूनव्यवस्था बनाए रखने के लिए बल प्रयोग किया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस पर जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग करने के आरोप भी लगे, जिन पर हाईकोर्ट में कई याचिकाएं दाखिल की गई हैं।

RAF जवानों पर हमले का भी केस दर्ज
इस बीच दिल्ली पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे टॉलस्टॉय मार्ग और संसद मार्ग के चौराहे पर दो रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों पर भीड़ ने हमला कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल 35 सेकंड के वीडियो में एक जवान सड़क पर गिर जाता है और कुछ लोग उसे लातघूंसों से मारते दिखाई देते हैं। बाद में अन्य सुरक्षाकर्मियों ने दोनों जवानों को बचाया। घायल जवानों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY