बुधवार, 15 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
HDFC बैंक के नए चेयरमैन बने पूर्व चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, RBI ने दी 3 साल की मंजूरी​ | अमीर और गरीब देशों में अलग-अलग हैं डिमेंशिया के कारण, 2 लाख लोगों पर हुई स्टडी ने खोले सेहत से जुड़े राज​ | Sedan सेगमेंट में फिर मचेगी हलचल! Skoda Slavia Facelift 2026 में मिलेंगे ये बड़े बदलाव​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

शादी हुई… लेकिन सुहागरात नहीं, गोरखपुर में 4 साल बाद पत्नी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप​

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के गोरखनाथ थाने में एक महिला ने अपने पति समेत कुल 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. महिला का आरोप हैं कि शादी के बाद कभी भी उसके पति ने उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाया है. महिला ने उसका स्पर्म टेस्ट करवाने के लिए डॉक्टर के […]

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के गोरखनाथ थाने में एक महिला ने अपने पति समेत कुल 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. महिला का आरोप हैं कि शादी के बाद कभी भी उसके पति ने उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाया है. महिला ने उसका स्पर्म टेस्ट करवाने के लिए डॉक्टर के पास ले गई तो उसने स्पर्म देने से मना कर दिया. महिला का यह भी आरोप है कि पति के दावा करने के नाम पर उसके ससुराल वाले उसे 5 लाख देने का दबाव बनाया गया. वह रुपए देने से मना करती है तो उसे प्रताड़ित किया जाता है. बाद में उसे घर से बाहर निकाल दिया गया. उससे कहा जाता है कि जब 5 लाख रुपए लेकर आओगी तब तुम्हें घर में जगह मिलेगी.

दरअसल, महिला की शादी 19 नवंबर 2021 को लखनऊ महानगर के रहने वाले एक युवक से हुई थी. महिला ने बताया कि उसकी शादी में 15 लाख रुपए खर्च हुए थे. महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसे जरूरत का समान भी ससुराल में नहीं दिया जाता था.

महिला ने लगाए गंभीर आरोप

वहीं, महिला ने यह भी बताया कि शादी के बाद से ही पति ने उसके साथ कभी भी शारीरिक संबंध नहीं बनाया. जब इस बारे में वह अपने पति से पूछती थी तो पति दवा चलने का बहाना बनाकर उससे दूरी बना लेता था. महिला ने बताया कि पति के इलाज के लिए उसकी ससुराल वाले उससे 5 लाख रुपए की डिमांड करने लगे. मना किया तो उसे घर से निकाल दिया गया.

पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज

महिला ने परेशान होकर गोरखनाथ थाने में तहरीर दे कर पति और ससुराल पक्ष के कुल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. वहीं इस मामले में गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति और ससुराल पक्ष के कुल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. महिला द्वारा दी गई शिकायच की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY