Wednesday, April 15, 2026
Health

Cucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!

Cucumber Benefits In  Summer:गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग अपने खानपान में ऐसी चीजें को शामिल करने लगते है। जिसकी तासीर ठंडी हो। ताकि शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ हाइड्रेटेड भी रखें। ऐसे में गर्मियों में किसी वरदान से कम नहीं है, लेकिन अगर आप इसे गलत तरीके से खाते हैं, तो कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पद सकता है। हालांकि बहुत कम लोग यह नहीं जानते कि खीरे को खाने का सही तरीका क्या है ताकि इसके पूरे फायदे मिल सके।

Cucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Cucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!

खीरा खाने का सही तरीका क्या है?Cucumber Benefits In  Summer

एक्सपर्ट्स के अनुसार, खीरा को खाने से पहले अच्छी तरह धोना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसकी सतह पर धूल, बैक्टीरिया और केमिकल्स हो सकते हैं।

अगर खीरा ऑर्गेनिक है, तो इसे छिलके सहित खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसके छिलके में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो करता है और पेट साफ रखने में मदद करता है।

खीरे में पानी की मात्रा कितनी होती है?

खीरे में लगभग 90 से 95 प्रतिशत तक पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में अहम भूमिका निभाता है। जब शरीर में पानी की कमी नहीं होती, तो खून का प्रवाह बेहतर रहता है और पोषक तत्व आसानी से त्वचा तक पहुंचते है।

यही प्रक्रिया चेहरे पर ताजगी और निखार लाने में मदद करती है। इसके साथ ही खीरे में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं और उन्हें रिपेयर करने में मदद करते है।

ज्यादा खीरा खाने के नुकसान

खीरे का सेवन सीमित मात्रा में करना ही बेहतर होता है जरूरत से ज्यादा खीरा खाने से पेट में गैस, अपच या भारीपन महसूस हो सकता है। इसका कारण यह है कि खीरे में मौजूद कुछ तत्व पाचन प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं, खासकर तब जब इसे ज्यादा मात्रा में खाया जाए. इसलिए संतुलित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए।

किन बातों का ध्यान रखें

खीरे के तापमान का भी ध्यान रखना जरूरी है। कई लोग इसे फ्रिज से निकालकर तुरंत बहुत ठंडा खा लेते हैं, जो पेट के लिए सही नहीं माना जाता।

बहुत ठंडी चीजें खाने से पाचन तंत्र पर असर पड़ सकता है गैस या दर्द की समस्या हो सकती है, इसलिए बेहतर होगा कि खीरे को हल्का सामान्य तापमान पर लाकर खाया जाए, ताकि शरीर उसे आसानी से पचा सके।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply