Wednesday, April 15, 2026
Viral

भोपाल रेलवे स्टेशन पर हंगामा: टिकट काउंटर पर ‘ब्रोकर’ को प्राथमिकता देने का आरोप, वीडियो वायरल

Railway Station Ticket Controversy : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक यात्री और टिकट काउंटर पर मौजूद कर्मचारी के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है।

भोपाल रेलवे स्टेशन पर हंगामा: टिकट काउंटर पर ‘ब्रोकर’ को प्राथमिकता देने का आरोप, वीडियो वायरल
भोपाल रेलवे स्टेशन पर हंगामा: टिकट काउंटर पर ‘ब्रोकर’ को प्राथमिकता देने का आरोप, वीडियो वायरल

वीडियो में यात्री आरोप लगाता नजर आ रहा है कि लाइन में खड़े लोगों को नजरअंदाज कर एक ‘ब्रोकर’ को बार-बार प्राथमिकता दी जा रही है। इस घटना ने रेलवे व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है।

टिकट क्लर्क ने लोगों को नजरअंदाज कर ‘ब्रोकर’ को प्राथमिकता दी

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि व्यक्ति टिकट क्लर्क से सवाल करता है कि आखिर एक ही व्यक्ति को बार-बार पहले टिकट क्यों दिया जा रहा है। वह आरोप लगाता है कि यह सब स्टाफ और एजेंट के बीच मिलीभगत का नतीजा है। बातचीत के दौरान वह गुस्से में कहता है कि वह इस मामले को डीआरएम और रेल मंत्री तक पहुंचाएगा।

वहीं काउंटर पर बैठी महिला कर्मचारी भी जवाब देती हुई नजर आती हैं और पूछती हैं कि क्या उनके साथ बदतमीजी की जा रही है। बहस के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो जाता है और आसपास मौजूद लोग भी इस घटना को देखते रहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें :

DRM ने अधिकारियों को दिए जांच के आदेश

इस वीडियो को प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया, जहां इसे ‘टिकट घोटाले’ का मामला बताया गया। मामले के तूल पकड़ने के बाद के भोपाल मंडल के डिविजनल रेलवे मैनेजर (DRM) ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिकायत को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी ऐसे ही विवादों के वीडियो सामने आ चुके हैं, जिससे रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते रहे हैं। फिलहाल इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply