Wednesday, April 15, 2026
Health

Tamarind Benefits: इमली के फ़ायदे कर देंगे हैरान, नोट कर लीजिए

Tamarind Benefits For Digestion : इमली एक ऐसी चीज है जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। बचपन में इसकी खट्टी-मीठी स्वाद वाली चटनी या सीधे पेड़ से तोड़ी हुई इमली को कौन भूल सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह स्वादिष्ट इमली सिर्फ जीभ का स्वाद नहीं बढ़ाती, बल्कि सेहत का भी खजाना है।

Tamarind Benefits: इमली के फ़ायदे कर देंगे हैरान, नोट कर लीजिए
Tamarind Benefits: इमली के फ़ायदे कर देंगे हैरान, नोट कर लीजिए

पोषक तत्वों से भरपूर इमली

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, आयुर्वेद में इमली को सेहत का खजाना बताया गया है।इमली में कई जरूरी पोषक तत्व जैसे विटामिना A , C , E, K, B6, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम और प्रोटीन पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स कई बीमारियों से बचाव में मदद करते है। इसलिए आयुर्वेद में इमली को सेहत का खजाना बताया गया है।

इमली खाने से होने वाले फायदे Tamarind Benefits For Health

  • कैंसर से करता बचाव

इमली में एंटी-ऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो कैंसर से बचाव में कारगर होते हैं। एंटी-ऑक्सिडेंट्स फ्री रेडिकल से होने वाले डैमेज को कम करते हैं। ऑक्सिडेटिव डैमेज कम होने की वजह से, यह आपके सेल्स को इस वजह से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। कैंसर से बचाव के लिए सेल्स के डैमेज को रोकना आवश्यक होता है।

  • पाचन बनाए दुरुस्त

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, इमली का सेवन के अलावा पाचन तंत्र को भी दुरुस्त करता है। इमली में कुछ ऐसे एसिड्स पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इमली डायरिया और पेट दर्द की समस्या से बचाव में भी कारगर है।

  • खून की कमी दूर

इमली में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है। करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में आयरन मिलता है जो शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने में मदद कर सकता है।

  • इम्यूनिटी मजबूत

इमली को इम्यूनिटी को लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इमली में विटामिन-सी और पॉलीसैकेराइड के तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम कर सकते हैं।

  • गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

इमली में काफी मात्रा में विटामिन सी और आयरन पाया जाता है। जो गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन गर्भवती महिलाएं सीमित मात्रा में ही इमली का सेवन करें। क्योंकि अधिक मात्रा में इमली का सेवन उनके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply