Pakistani Woman Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पाकिस्तानी महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने मुंबई एयरपोर्ट पर बिताए अपने 10 घंटे के लेओवर का अनुभव साझा किया है।

लंदन में रहने वाली इस महिला ने बताया कि भारत आते समय वह थोड़ी घबराई हुई थी, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को लेकर आम धारणा अलग ही रहती है। हालांकि, मुंबई पहुंचने के बाद उसका अनुभव बिल्कुल उल्टा निकला और उसने इसे बेहद सहज और आरामदायक बताया।
View this post on Instagram
पाकिस्तानी महिला ने मुंबई एयरपोर्ट पर बिताए 10 घंटे
महिला ने अपने वीडियो में बताया कि वह IndiGo की फ्लाइट से मुंबई पहुंची थीं और उन्हें नेपाल के लिए आगे की यात्रा करनी थी। चूंकि वह केवल ट्रांजिट में थीं और इंटरनेशनल टर्मिनल के अंदर ही रहीं, इसलिए उन्हें इमिग्रेशन प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ा।
उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी चेक काफी स्मूद और बिना किसी परेशानी के हुआ। लंबे लेओवर के दौरान उन्होंने एयरपोर्ट के अलग-अलग हिस्सों को एक्सप्लोर किया, आराम किया और एक लाउंज में समय बिताया, जहां उन्हें खाने-पीने और आराम की अच्छी सुविधा मिली।
ये खबर भी पढ़ें :
महिला ने एयरपोर्ट स्टाफ की तारीफ की
हालांकि इस दौरान एक छोटा सा पल ऐसा भी आया जब उन्हें एक भारतीय नंबर से कॉल आया और उनके बैग में “सस्पिशियस आइटम” होने की जानकारी दी गई। लेकिन बाद में यह सिर्फ एक पावर बैंक निकला, जिसे चेक-इन बैग से निकालने के लिए कहा गया।
महिला ने एयरपोर्ट स्टाफ की तारीफ करते हुए कहा कि पूरा अनुभव काफी प्रोफेशनल और सहयोगपूर्ण रहा। के अंत में उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी नागरिक के तौर पर भारत में ट्रांजिट करना संभव है, बशर्ते नियमों का पालन किया जाए। पर इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इसे एक पॉजिटिव ट्रैवल स्टोरी के रूप में देख रहे हैं।





