Wednesday, April 15, 2026
Viral

डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी जड़ी बूटी से कम नहीं दालचीनी की चाय, जान लें इसके फायदे और पीना का सही तरीका

दालचीनी एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल कई तरह की रेसिपीज में किया जाता है। ये खाने का स्वाद बढ़ाने में बहुत कारगर है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि ये न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि औषधि गुणों से भरपूर होने के कारण स्वास्थ को भी फायदा पहुंचाती है। 2700 ईसा पूर्व के चीनी चिकित्सा ग्रंथों में और आयुर्वेदिक साहित्य में दालचीनी का उल्लेख मिलता है, जिसका उपयोग पाचन, बुखार और श्वसन संबंधी समस्याओं के उपचार के लिए किया जाता है। दालचीनी डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी जड़ी बूटी से कम नहीं है। सुबह खाली पेट दालचीनी की चाय पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। ऐसे में चलिए जानते हैं सुबह खाली पेट दालचीनी की चाय पीने से क्या क्या फायदे होते हैं। 

डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी जड़ी बूटी से कम नहीं दालचीनी की चाय, जान लें इसके फायदे और पीना का सही तरीका
डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी जड़ी बूटी से कम नहीं दालचीनी की चाय, जान लें इसके फायदे और पीना का सही तरीका

सर्दी-जुकाम से राहत
दालचीनी एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होते हैं। यह शरीर को संक्रमण, सर्दी-जुकाम और फ्लू से लड़ने में मदद करते हैं। 

पाचन में सुधार
अगर आपको गैस, अपच या सूजन की समस्या रहती है, तो दालचीनी की चाय पेट के लिए रामबाण हो सकती है। यह पाचन तंत्र को सुचारू रूप से चलाने में मदद करती है। अगर आप कब्ज, गैस, एसिडिटी से परेशान हैं तो इसका सेवन जरूर करें। जल्द रिजल्ट दिखेगा। 

सूजन कम करें
पुरानी बीमारियों के पीछे अक्सर शरीर के अंदरूनी हिस्सों में सूजन होती है। दालचीनी में मौजूद तत्व इस सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। 

डायबिटीज के लिए
दालचीनी में एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार है। यह टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में दालचीनी की चाय को जरूर शामिल करना चाहिए। 

दालचीनी की चाय पीने का सही तरीका
दालचीनी की चाय सुबह खाली पेट पीना सबसे अधिक फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा, रात को सोने से पहले भी इसका सेवन किया जा सकता है।

 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें

 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply