Thursday, April 16, 2026
Viral

मिल गई वायरल गर्ल मोनालिसा, पति फरमान संग सोशल मीडिया पर शेयर की रोमांटिक PHOTO

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में अपनी नीली आंखों और खूबसूरती से रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बनी मोनालिसा भोसले एक बार फिर सुर्खियों में हैं. बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उनके गायब होने की खबरें उड़ी थीं. एक युवक ने खुद को फरमान बताकर वीडिय वायरल किए थे कि मोनालिसा भाग गई है. दरअसल, फरमान से ही मोनालिसा ने शादी की है. मगर बाद में उस युवक ने खुद बताया कि वो बस फरमान का हमशक्ल है. उसने एंटरटेनमेंट के लिए वो वीडियो बनाए थे. अब मोनालिसा ने भी खुद सामने आकर सबूत दिया है कि वो फरमान के साथ ही है.

मिल गई वायरल गर्ल मोनालिसा, पति फरमान संग सोशल मीडिया पर शेयर की रोमांटिक PHOTO
मिल गई वायरल गर्ल मोनालिसा, पति फरमान संग सोशल मीडिया पर शेयर की रोमांटिक PHOTO

मोनालिसा ने सोसल मीडिया पर फरमान के साथ एक तस्वीर शेयर की है. दरअसल, सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवक खुद को फरमान खान बताते हुए दावा कर रहा था कि मोनालिसा उसे छोड़कर भाग गई है. वह उसे ढूंढने के लिए राजस्थान आने की बात कह रहा था. इस वीडियो के बाद नेटिजन्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि मोनालिसा भागी नहीं हैं, बल्कि उनके पति फरमान ने ही उनका कत्ल कर दिया है. देखते ही देखते जस्टिस फॉर मोनालिसा जैसे दावों ने सनसनी मचा दी.

कौन निकला फर्जी फरमान खान?

जब मामला बढ़ा और पुलिस की सक्रियता शुरू हुई, तो वीडियो बनाने वाले युवक की असलियत सामने आ ग. वह शख्स फरमान खान नहीं, बल्कि राजस्थान के बालोतरा का रहने वाला अरविंद कुमार जोशी निकला. अरविंद ने स्वीकार किया कि उसने केवल मनोरंजन और व्यूज के लिए खुद को फरमान बताकर वीडियो बनाया था. डर के मारे अरविंद ने अब सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है.

मोनालिसा ने दिया जिंदा होने का सबूत

इन अफवाहों और फर्जी वीडियो के बीच मोनालिसा भोसले ने चुप्पी तोड़ी. उसने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पति फरमान खान के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों काफी खुश और सुरक्षित नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट को मोनालिसा के समर्थकों द्वारा उसके जिंदा और सलामत होने के पुख्ता सबूत के तौर पर देखा जा रहा है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply