Wednesday, April 15, 2026
Sports

15 साल के Vaibhav Suryavanshi की टीम इंडिया में डेब्यू तय, आयरलैंड के खिलाफ इस खिलाड़ी की जगह गंभीर देंगे मौका!

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) का बल्ला जमकर चल रहा है. वैभव सूर्यवंशी हर टीम के खिलाफ रनों का अंबार लगा रहे हैं. 15 साल के इस युवा बल्लेबाज ने जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और हेजलवुड जैसे गेंदबाजों के खिलाफ चौके-छक्के की बारिश कर दी है. इसके बाद से ही वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया के लिए डेब्यू की मांग तेज हो गई है.

15 साल के Vaibhav Suryavanshi की टीम इंडिया में डेब्यू तय, आयरलैंड के खिलाफ इस खिलाड़ी की जगह गंभीर देंगे मौका!
15 साल के Vaibhav Suryavanshi की टीम इंडिया में डेब्यू तय, आयरलैंड के खिलाफ इस खिलाड़ी की जगह गंभीर देंगे मौका!

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को लेकर बीसीसीआई (BCCI) ने कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के साथ प्लान बनाना शुरू कर दिया है. इस युवा खिलाड़ी को आईसीसी टी20 विश्व कप 2028 (ICC T20 World Cup 2028) तक तैयार करके एक बार फिर विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम करने की भारत की रणनीति होगी.

अरुण धूमल ने की Vaibhav Suryavanshi को टीम इंडिया में जगह देने की मांग

आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल ने भी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की वकालत की है, अरुण धूमल ने बीसीसीआई से कहा है कि वैभव के हालिया फॉर्म को देखते हुए उन्हें टीम इंडिया में मौका देना चाहिए. अरुण धूमल ने वैभव सूर्यवंशी के लिए ट्वीट करते हुए कहा कि

“वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में शानदार बल्लेबाजी की है. इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी को अपने प्रदर्शन को देखते हुए निश्चित रूप से भारतीय टीम के लिए सबसे कम उम्र में डेब्‍यू करने का मौका मिलना चाहिए. इतने प्रतिभाशाली और इतने कम उम्र के खिलाड़ी को चुनने का मौका बहुत कम मिलता है. भारत के लिए सबसे कम उम्र में पदार्पण करने वाले खिलाड़ी के रूप में उनका नाम दर्ज होना बिल्कुल जायज है.”

आयरलैंड के खिलाफ मिल सकता है वैभव सूर्यवंशी को मौका

बीसीसीआई के नियम के अनुसार कोई भी खिलाड़ी 15 साल से कम उम्र में डेब्यू नही कर सकता है, अब वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) 15 साल के हो चुके हैं और आईपीएल के बाद वो टीम इंडिया के लिए खेलने को तैयार हैं. वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल 2026 में चीफ सेलेक्‍टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर का ध्यान आकर्षित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं.

भारत का अगला टी20 इंटरनेशनल मैच आयरलैंड (26 जून) के खिलाफ है. यह देखना बाकी है कि क्या 15 साल के वैभव को मुख्य टीम में मौका मिलता है. इससे पहले वैभव सूर्यवंशी ने अभी हाल ही में 175 रनों की पारी खेलकर फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 का ख़िताब जीताया है.

 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply