चक्र फूल का इस्तेमाल गरम मसाले के तौर पर किया जाता है। इसे खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए साबूत और पीसकर दोनों तरह से इस्तेमाल किया जाता है। इसे अंग्रेजी में स्टार एनीज कहा जाता है। ये सिर्फ गरम मसाला नहीं बल्कि औषधि गुणों की खान है। इसमें विटामिन ए, सी, क्वेरसेटिन, एनेथोल, शिकिमिक एसिड, लाइमोनीनी, गैलिक एसिड और थाइमोल होता है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे पानी में उबालकर पीना अमृत समान होता है। चक्रफूल में एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भरपूर होते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं चक्रफूल का पानी पीने से क्या क्या फायदे होते हैं।

चक्रफूल का पानी पीने के फायदे – Star Anise Water Benefits
जोड़ों के दर्द के लिए
अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो चक्रफूल का पानी आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। चक्रफूल में मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी गुण शरीर या जोड़ों की सूजन को भी कम करने में मददगार है। इसका संतुलित मात्रा और नियमित रूप से सेवन करने से जोड़ों के दर्द और सूजन में जल्द आराम मिल सकता है।
इम्यूनिटी
चक्रफूल के पानी में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाकर मौसमी बीमारियों से बचाने में मदद करता है। चक्रफूल के पानी का सेवन करने से फ्लू, मौसमी बीमारियों का खतरा कम रहता है।
पेट के लिए
चक्रफूल का पानी पेट के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। चक्रफूल का पानी पाचन क्रिया को सुधारता है और गैस, अचप जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप चक्रफूल का पानी पी सकते हैं।
उम्र बढ़ने के लक्षण
चक्रफूल में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को रोकते हैं। इसमें विटामिन ए और सी पाया जाता है जो त्वचा से जुड़ी समस्याएं जैसे रिंकल्स, फाइन लाइन्स को कम करने में मददगार साबित होता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदला
|
|
|
|





