Wednesday, April 15, 2026
Sports

‘मैंने पहले ही कह दिया था कि वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दूंगा’ प्रफुल्ल हिंगे ने पहला POTM लेते हुए कह दी बड़ी बात

Praful Hinge: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का सामना राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम से हुआ, जिसे सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 57 रनों से जीता. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू कर रहे प्रफुल्ल हिंगे (Praful Hinge) हीरो बनकर सामने आए. सनराइजर्स हैदराबाद के इस खिलाड़ी ने 4 ओवरों में 4 विकेट झटका.

‘मैंने पहले ही कह दिया था कि वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दूंगा’ प्रफुल्ल हिंगे ने पहला POTM लेते हुए कह दी बड़ी बात
‘मैंने पहले ही कह दिया था कि वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दूंगा’ प्रफुल्ल हिंगे ने पहला POTM लेते हुए कह दी बड़ी बात

प्रफुल्ल हिंगे ने शुरुआती 2 ओवरों में ही 4 विकेट लिया, जिसकी वजह से राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी बेहद कमजोर हो गई. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का आवार्ड दिया गया. अब प्रफुल्ल हिंगे ने इस दौरान वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ी बात कही है.

Praful Hinge ने प्लेयर ऑफ द मैच लेते हुए कही ये बात

प्रफुल्ल हिंगे (Praful Hinge) ने प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड लेने के बाद कहा कि

“मैंने कहीं लिखा था कि मैं अपने डेब्यू मैच में 4-5 विकेट लूंगा. मैंने सोचा था कि मैं पावरप्ले में दबाव डालूंगा. मैं इस बात पर भरोसा करता हूं कि जो सोचो, वो सच होता है. मैंने 13 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था तब मुझे पता भी नहीं था कि लेदर बॉल क्रिकेट क्या होता है. मैंने अपने पिता से किसी क्लब में शामिल होने के लिए कहा. लेकिन उन्होंने कहा कि मैं अभी बहुत छोटा हूं. फिर वह मुझे क्लब ले गए, और उसके बाद मैं लगातार खेलता रहा. मैं यह अवॉर्ड अपने परिवार को समर्पित करना चाहता हूं.”

वहीं वैभव सूर्यवंशी को लेकर SRH के इस गेंदबाज ने कहा कि

“मैंने लोगों से कहा था कि मैं उसे बाउंसर डालूंगा और उसे आउट कर दूंगा. मैं बस उसे आउट करना चाहता था. हमारे बॉलिंग कोच ने इसकी योजना बनाने में मेरी मदद की, इसलिए उन्हें धन्यवाद.”

प्रफुल्ल हिंगे ने अपने पहले 6 गेंदों में ही मचाई तबाही

सनराइजर्स हैदराबाद के युवा गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे (Praful Hinge) ने अपने पहले ही ओवर में 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी, वहीं दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने कप्तान रियान पराग को भी पवेलियन की राह दिखाई. इस खिलाड़ी ने अपने पहले ही ओवर में 3 विकेट झटका.

प्रफुल्ल हिंगे (Praful Hinge) के बारे में जानने को फैंस आज उत्सुक हैं, लेकिन प्रफुल्ल हिंगे ने अब तक 10 फर्स्ट क्लास मैचों में दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 26.66 की औसत से 27 विकेट लिए हैं. विदर्भ के लिए विजय हजारे ट्रॉफी जीतने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी और 5 मैचों में 5 विकेट झटके थे. इसके अलावा 1 टी20 मैचों में उन्होंने 1 विकेट अपने नाम किया है.

 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply