रविवार, 29 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
एटा में तेज रफ्तार ट्रक का कहर… सड़क किनारे बैठे बेजुबान पशुओं को कुचला, तीन की मौत​ | UP Rishwat News: गाजीपुर में 5 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा​ | Homemade Vicks: बच्चे को सर्दी-जुकाम होने पर लगा रहे हैं कपूर वाला देसी बाम? इस्तेमाल से पहले जान लें इसके खतरे​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Rishwat News: गाजीपुर में 5 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा​

: रिपोर्टप्रदीप दुबे, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने एक लेखपाल को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी लेखपाल की पहचान मनोज पांडेय के रूप में हुई है। वह जखनिया तहसील के बिजहरी गांव में तैनात था। आरोप है कि वह घरौनी में […]

: रिपोर्टप्रदीप दुबे, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने एक लेखपाल को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी लेखपाल की पहचान मनोज पांडेय के रूप में हुई है। वह जखनिया तहसील के बिजहरी गांव में तैनात था। आरोप है कि वह घरौनी में नाम दर्ज कराने के बदले शिकायतकर्ता से रिश्वत मांग रहा था।

जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता विनय यादव ने लेखपाल मनोज पांडेय द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी। शिकायत की जांच के बाद टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई।

ये भी पढ़ें:  

5 हजार रुपये लेते ही टीम ने पकड़ा

रविवार को एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने गाजीपुर के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए लेखपाल को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। आरोप है कि लेखपाल घरौनी के तहत नाम दर्ज करने के एवज में यह रकम ले रहा था। फिलहाल एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के बाद आरोपी लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

ये भी पढ़ें: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY