रविवार, 29 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Ravi Kishan on Samajwadi Party: गोरखपुर के मंच से रवि किशन ने विपक्ष को दी चुनौती: कहा- सपा को जनता की नहीं केवल अपनी फिक्र​ | Toyota Innova को टक्कर देने की तैयारी में Hyundai! नई MPV पर शुरू किया काम​ | Delimitation Bill 2026: PM आवास पर बैठक के बाद BJP ने सांसदों को जारी किया व्हिप, संसद में 30 नवंबर को पेश होंगे तीन अहम विधेयक!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

एटा में तेज रफ्तार ट्रक का कहर… सड़क किनारे बैठे बेजुबान पशुओं को कुचला, तीन की मौत​

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. थाना रिजोर क्षेत्र में शनिवार देर रात एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे बैठे बेजुबान पशुओं को अपनी चपेट में ले लिया. इस भीषण हादसे में दो गाय और एक भैंस समेत कुल तीन पशुओं […]

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. थाना रिजोर क्षेत्र में शनिवार देर रात एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे बैठे बेजुबान पशुओं को अपनी चपेट में ले लिया. इस भीषण हादसे में दो गाय और एक भैंस समेत कुल तीन पशुओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और जोरदार धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए.

रामनगर गांव के पास देर रात हुआ हादसा: जानकारी के मुताबिक, यह घटना 28 नवंबर की देर रात थाना रिजोर क्षेत्र के गांव रामनगर के समीप हुई. अलीगढ़ जिले से मोरम खाली कर शिकोहाबाद की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और वहां बैठे कई पशुओं को कुचलता चला गया, जिससे तीन पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई.

धमाके की आवाज से खुली ग्रामीणों की नींद

टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के घरों में सो रहे ग्रामीण दहशत में बाहर निकल आए और मौके पर चीखपुकार मच गई. पशुओं को कुचलने के बाद बेकाबू ट्रक आगे जाकर एक गड्ढे में फंस गया, जिसके चलते वह वहीं रुक गया.

पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया, शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

घटना की सूचना मिलते ही रिजोर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया और वाहन को कब्जे में लेकर नाराज ग्रामीणों को शांत कराया. इसके बाद मृत पशुओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY