शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
सर्दियों में घुटनों और कमर के दर्द से हैं परेशान? राहत के लिए मालिश में इस्तेमाल करें ये 4 प्राकृतिक तेल​ | Problem Solving में माहिर होते हैं इन 3 मूलांकों के बच्चे, गणित में रहते हैं सबसे आगे​ | कौन हैं IPS लक्ष्मी सिंह? जिन्हें योगी सरकार ने सौंपी गाजियाबाद की कमान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गीले बाल सुलझाना…कंघी करने से जुड़ी ये गलतियां बन सकती हैं हेयर फॉल की वजह​

हेयर फॉल की समस्या की शिकायत करते आज के समय में ज्यादातर लोग दिख जाते हैं. इसके पीछे की मुख्य वजहों की बात करें तो केमिकल वाले हार्श प्रोडक्ट्स से लेकर पॉल्यूशन, खराबल खानपान, अनहेल्दी रूटीन माना जाता है, लेकिन कई बार कुछ बहुत ही बेसिक सी चीजें भी हमारे बालों को नुकसान पहुंचाती हैं, […]

हेयर फॉल की समस्या की शिकायत करते आज के समय में ज्यादातर लोग दिख जाते हैं. इसके पीछे की मुख्य वजहों की बात करें तो केमिकल वाले हार्श प्रोडक्ट्स से लेकर पॉल्यूशन, खराबल खानपान, अनहेल्दी रूटीन माना जाता है, लेकिन कई बार कुछ बहुत ही बेसिक सी चीजें भी हमारे बालों को नुकसान पहुंचाती हैं, जिसको लेकर हम ज्यादातर ध्यान नहीं देते हैं. जैसे बालों में रोजाना कंघी तो सभी करते हैं, लेकिन इसी से जुड़ी कुछ ऐसी गलतियां हैं जो हेयर फॉल की वजह बन सकती हैं.

इस आर्टिकल में जानेंगे कि कैसे गीले बालों को सुलझाने से लेकर बालों में कंघी करने का गलत तरीके समेत सही कॉम्ब न चुनने तक, जैसे कुछ चीजें हेयर फॉल और बालों के टूटने की वजह बन सकती हैं.

गीले बाल सुलझाना

लड़कियां अक्सर बाल धोने के बाद सिर्फ तौलिया से पोंछने के बाद सुलझाना शुरू कर देती हैं. उन्हें लगता है कि इससे बाल जल्दी और आसानी से सुलझ जाएंगे, लेकिन इससे बाल ज्यादा टूटते हैं और जड़ से भी निकलते हैं. दरअसल जब बालों में नमी रहती है तो पानी सोखने वाली ऊपरी लेयर क्यूटिकल मुलायम होती है. ऐसे में जब आप कंघी करते हैं तो बालों पर खिंचाव पड़ता है और वो आसानी से टूट जाते हैं.

गंदा कंघा यूज करना

आपने कभी सोचा है कि आप अपने कंघे या कंघी को कितने दिन में धोते हैं या फिर चेंज करते हैं. भले ही देखने में कॉम्ब बिल्कुल साफ लग रहा हो, लेकिन फिर भी इसे हफ्ते में 1 या दो बार अच्छे से साफ करना चाहिए ताकि इसके ब्रेसल्स में फंसी गंदगी और बैक्टीरिया हट जाएं. जब आप गंदा कंघा इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी स्कैल्प अनहेल्दी हो सकती हैं और इंफेक्शन का खतरा भी बना रहता है. इसी तरह से किसी दूसरे का कंघा इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए.

Getty Image

गलत तरह से कंघा करना

बालों को अगर आप सीधे स्कैल्प के पास से सुलझाना शुरू करती हैं तो आपके बाल ज्यादा टूट सकते हैं और जड़ से भी ज्यादा निकलते हैं. दरअसल बालों के बीच में और सिरे पर उलझी हुई गांठे होती हैं, जब आप सीधे स्कैल्प से कंघी लगाकर नीचे लाते हैं तो ज्यादा खिंचाव आता है. सबसे पहले सिरों को सुलझाएं, इसके बाद बालों की मिड लेंथ में कंघी करें और फिर स्कैल्प से कंघी को नीचे लेकर आएं.

गलत कंघा चुनना

आप नॉर्मल हेयर कॉम्बिंग और उलझे हुए बालों के लिए एक ही कंघा यूज करती हैं तो इससे भी बाल ज्यादा टूटते हैं. उलझे हुए बालों के लिए बारीक ब्रेसल्स वाली सख्त प्लास्टिक की कंघी इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. बाल जब सुलझाने हो तो चौड़े ब्रेसल्स वाली कंघी का इस्तेमाल करें. बाल बहुत ज्यादा उलझे हुए हो तो हमेशा पहले छोटेछोटे सेक्शन बना लें और फिर सुलझाना शुरू करें.

जल्दीजल्दी कंघी करना

सुबह ऑफिस या कॉलेज जाने की जल्दी है. इसी वजह से तेजतेज कंघी करती हैं ताकि जल्दी से बाल सुलझ जाएं तो इससे आपके बाल जड़ों से बुरी तरह खिंच सकते हैं. कोशिश करें कि अपने बालों को हमेशा तसल्ली से सुलझाएं. बाल उलझ जाते हैं तो रात में हमेशा चोटी गूंथ कर सोएं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY