रविवार, 29 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Homemade Vicks: बच्चे को सर्दी-जुकाम होने पर लगा रहे हैं कपूर वाला देसी बाम? इस्तेमाल से पहले जान लें इसके खतरे​ | Prayagraj Bengaluru Special Train: न्यू ईयर पर घूमने वालों के लिए खुशखबरी, बेंगलुरू के​ लिए एमपी से गुजरेगी स्पेशल ट्रेन, रानीकमलापति सहित इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव​ | Uttarakhand House Fire: उत्तराखंड में घरों में आग लगने की घटनाएं अब राज्य आपदा घोषित, पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Uttarakhand House Fire: उत्तराखंड में घरों में आग लगने की घटनाएं अब राज्य आपदा घोषित, पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद​

: उत्तराखंड में अब आवासीय भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को राज्य आपदा माना जाएगा। ऐसे हादसों से प्रभावित परिवारों को राज्य आपदा मोचन निधि के मानकों के तहत आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर यह महत्वपूर्ण घोषणा की। सरकार के इस फैसले […]

: उत्तराखंड में अब आवासीय भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को राज्य आपदा माना जाएगा। ऐसे हादसों से प्रभावित परिवारों को राज्य आपदा मोचन निधि के मानकों के तहत आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर यह महत्वपूर्ण घोषणा की। सरकार के इस फैसले से खासकर पहाड़ी इलाकों में आग लगने से घर गंवाने वाले परिवारों को राहत और पुनर्वास में मदद मिलेगी।

सचिवालय में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत बनाने और आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। इसके तहत सेवानिवृत्त सैनिकों, अर्धसैनिक बलों, पुलिस और अन्य वर्दीधारी सेवाओं के जवानों को आपदा बचाव का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर वे राहत और बचाव कार्यों में सहयोग कर सकें।

स्कूलों में तैयार किए जाएंगे आपदा मित्र

सरकार शिक्षण संस्थानों में भी आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूकता बढ़ाने की तैयारी कर रही है। पहले चरण में अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों और अन्य संस्थानों में प्रत्येक एक हजार विद्यार्थियों पर एक शिक्षक को आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। ये शिक्षक विद्यार्थियों को आपदा के दौरान बचाव और सुरक्षा के जरूरी उपायों की जानकारी देंगे। इसके अलावा आपदाओं और सड़क दुर्घटनाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में मदद करने वाले लोगों को सरकार की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। इसका उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में आम लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

प्रदेश में 133 क्यूआरटी टीमें गठित

कार्यक्रम में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आपदा से निपटने के लिए पहले से तैयारी, समय पर राहत पहुंचाने और पुनर्वास व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया। वहीं, सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि प्रदेश में अब तक 133 क्विक रिस्पॉन्स टीमें गठित की गई हैं। भूकंप की पूर्व चेतावनी देने के लिए राज्य में 169 सेंसर और 112 सायरन भी लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें:

आपदा प्रबंधन योजना 202627 का विमोचन

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘इंसीडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम’ पुस्तिका और उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन योजना 202627 का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं। ऐसे में आपदा से निपटने के लिए पहले से तैयारी, त्वरित प्रतिक्रिया और नियमित मॉक ड्रिल बेहद जरूरी हैं। सरकार का प्रयास है कि आपात स्थिति में प्रदेश के दूरस्थ पहाड़ी इलाकों तक भी समय पर राहत और बचाव की सुविधा पहुंचाई जा सके। 

ये भी पढ़ें:  

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY