शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Wedding Fashion: शादी के दो फंक्शन, आउटफिट एक…हल्दी और मेहंदी में सेम कपड़ों को अलग तरह से पहनने के कमाल तरीके​ | ट्रेन बनाने का बड़ा ऑर्डर मिलते ही 17% उछला BEML का शेयर, ब्रोकरेज बोले- अभी और बढ़ेगा दाम!​ | Blanket Cleaning Tips: अलमारी से निकलते ही कंबल से आने लगी बदबू? महंगी ड्राई क्लीनिंग छोड़ें, घर पर इन 6 स्टेप्स से चमकाएं पुराने कंबल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

ट्रेन बनाने का बड़ा ऑर्डर मिलते ही 17% उछला BEML का शेयर, ब्रोकरेज बोले- अभी और बढ़ेगा दाम!​

BEML Stock Surge: शेयर बाजार में सरकारी कंपनी BEML के शेयरों ने निवेशकों को चौंका दिया है. कंपनी का स्टॉक एक ही झटके में 17 फीसदी उछलकर अपने 52 हफ्ते के नए हाई पर पहुंच गया. बाजार में इस अचानक आई तेजी के पीछे कोई तुक्का नहीं, बल्कि कंपनी के मजबूत वित्तीय आंकड़े हैं. वित्त […]

BEML Stock Surge: शेयर बाजार में सरकारी कंपनी BEML के शेयरों ने निवेशकों को चौंका दिया है. कंपनी का स्टॉक एक ही झटके में 17 फीसदी उछलकर अपने 52 हफ्ते के नए हाई पर पहुंच गया. बाजार में इस अचानक आई तेजी के पीछे कोई तुक्का नहीं, बल्कि कंपनी के मजबूत वित्तीय आंकड़े हैं. वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही यानी सितंबर तिमाही में कंपनी ने उम्मीद से कहीं बेहतर कमाई की है. इसके साथ ही भारीभरकम नए ऑर्डर मिलने से निवेशकों का भरोसा और मजबूत हो गया है.

तिमाही नतीजों में कंपनी का दमदार प्रदर्शन

सितंबर तिमाही में BEML का प्रदर्शन हर मोर्चे पर शानदार रहा. सालाना आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 42 फीसदी बढ़कर 1,190 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. ब्रोकरेज फर्म Elara Securities के मुताबिक, ये आंकड़ा उनके अनुमान से काफी बेहतर है. इस ग्रोथ में सबसे बड़ा हाथ रेल, मेट्रो और डिफेंस सेगमेंट का रहा.

कंपनी के मुनाफे के मोर्चे पर भी अच्छी खबर आई है. करीब 40 करोड़ रुपये के एकमुश्त प्रोविजन को हटाने के बाद कंपनी का एडजस्टेड EBITDA सालाना आधार पर 63 फीसदी उछलकर 120 करोड़ रुपये हो गया. ये ब्रोकरेज के अनुमान से 47 फीसदी ज्यादा है. इस दौरान कंपनी का EBITDA मार्जिन भी 130 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 10 फीसदी पर पहुंच गया. मार्जिन में इस सुधार की एक बड़ी वजह नेट वर्किंग कैपिटल डेज का कम होना है. पिछले साल की समान तिमाही में ये 267 दिन थे, जो अब घटकर 119 दिन रह गए हैं. रेल और मेट्रो प्रोजेक्ट्स की समय पर डिलीवरी से इसमें बड़ी मदद मिली है.

ऑर्डर बुक में आया बड़ा उछाल

किसी भी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की असली ताकत उसकी ऑर्डर बुक होती है. इस मामले में BEML ने बाजी मार ली है. Q2 FY27 में कंपनी के नए ऑर्डर सालाना आधार पर 130 फीसदी बढ़कर 6,230 करोड़ रुपये रहे. इसमें सबसे बड़ा योगदान हाईस्पीड रेल प्रोजेक्ट के लिए ट्रेनसेट सप्लाई करने का 5,400 करोड़ रुपये का मेगा ऑर्डर है.

इस बड़े ऑर्डर के बाद कंपनी की कुल ऑर्डर बुक तिमाही आधार पर 31 फीसदी बढ़कर 21,400 करोड़ रुपये हो गई है. इससे आने वाले सालों के लिए कंपनी की कमाई की साफ तस्वीर नजर आती है. कंपनी को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027 की दूसरी छमाही में उसे 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर और मिल सकते हैं. पूरे वित्त वर्ष के लिए कंपनी ने 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के ऑर्डर हासिल करने का लक्ष्य रखा है, जिसमें रेल, मेट्रो और डिफेंस सेक्टर मुख्य भूमिका निभाएंगे.

FY27 के लिए ग्रोथ का नया अनुमान

बेहतरीन नतीजों और मजबूत ऑर्डर बुक को देखते हुए BEML ने अपने सालाना ग्रोथ अनुमान को भी बढ़ा दिया है. पहले कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 के लिए 25 से 30 फीसदी रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान लगाया था, जिसे अब बढ़ाकर 35 फीसदी कर दिया गया है. विभिन्न ऑर्डर्स की डिलीवरी शुरू होने से रेल और मेट्रो सेगमेंट में काम की रफ्तार और तेज होगी. इसके अलावा कंपनी ने FY27 के लिए डबलडिजिट EBITDA मार्जिन का अपना पुराना अनुमान भी बरकरार रखा है. Elara Securities का मानना है कि कंपनी की ये ग्रोथ रफ्तार अगले दो से तीन साल तक ऐसे ही बनी रहेगी.

निवेशकों के लिए नया टारगेट, साथ में ये रिस्क भी

कंपनी के मजबूत फंडामेंटल्स को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म Elara Securities ने BEML के शेयर पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग को बरकरार रखा है. ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस 2,830 रुपये से बढ़ाकर 3,040 रुपये कर दिया है. ये टारगेट सितंबर FY28 की अनुमानित कमाई के 37 गुना वैल्यूएशन पर तय किया गया है.

ब्रोकरेज का अनुमान है कि FY26 से FY29 के बीच कंपनी की कमाई 25 फीसदी की सालाना दर से बढ़ेगी. इस दौरान औसत रिटर्न ऑन इक्विटी 19 फीसदी और रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड 18 फीसदी रहने की उम्मीद है. बड़ी ऑर्डर बुक, मार्जिन सुधार की गुंजाइश और एक्सपोर्ट की संभावनाएं कंपनी के पक्ष में हैं. हालांकि, ब्रोकरेज ने कुछ जोखिमों की तरफ भी इशारा किया है. प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की रफ्तार धीमी पड़ना या रेल, मेट्रो और डिफेंस के बड़े टेंडर मिलने में देरी होना कंपनी के लिए बड़े रिस्क साबित हो सकते हैं.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY