Prayagraj Bengaluru Special Train: क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी है। इस दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज से बेंगलुरु के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दोदो ट्रिप लगाएगी। इस दौरान इसका ठहराव मध्य प्रदेश के बीना, रानी कमलापति और इटारसी समेत कई स्टेशनों पर होगा। ट्रेन से मध्यप्रदेश के यात्रियों को भी बेंगलुरु आनेजाने में सुविधा मिलेगी।

इन दो दिनों में होगी रवाना
आपको बता दें ये ट्रेन अगले महीने 16 और 23 दिसंबर को प्रयागराज से रवाना होगी। गाड़ी संख्या 04151 प्रयागराजSMVT बेंगलुरु स्पेशल 16 और 23 दिसंबर को प्रयागराज से रवाना होगी। ये ट्रेन शाम 6 बजे प्रयागराज से चलकर अगले दिन बीना सुबह 7:25 बजे, रानी कमलापति सुबह 9:30 बजे और इटारसी सुबह 11 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन शनिवार सुबह 7 बजे SMVT बेंगलुरु पहुंचेगी।
इस दिन होगी वापी
वापसी में गाड़ी संख्या 04152 SMVT बेंगलुरुप्रयागराज स्पेशल 19 और 26 दिसंबर को बेंगलुरु से रवाना होगी। ट्रेन सुबह 7 बजे SMVT बेंगलुरु से चलेगी। इटारसी दोपहर 12:35 बजे, रानी कमलापति दोपहर 2:15 बजे और बीना शाम 4:45 बजे पहुंचेगी। इसके बाद सोमवार सुबह 6:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
महाराष्ट्र में भी होगा ठहराव
भारतीय रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव बीना , रानी कमलापति और इटारसी के अलावा नागपुर , सिकंदराबाद, गुंटकल और येलहंका में भी रहेगा। क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान अतिरिक्त यात्री दबाव को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।
यह भी पढ़ें :